RANCHI : एथलेटिक्स में फ्लोरेंस बारला का शानदार प्रदर्शन, मिले तीन पदक

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: कर्नाटक के बंगलुरू शहर के श्री कंतिरवा स्टेडियम में 30 अप्रैल से दो मई तक आयोजित द्वितीय खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स एथलेटिक्स स्पर्धा में फ्लोरेंस बारला ने रांची विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व किया।

प्रतिनिधित्व करते हुए 400 मीटर स्पर्धा में 54.82 सेकेंड के समय के साथ रजत पदक, वहीं इस स्पर्धा का स्वर्ण प्रिया मोहन जैन विश्वविद्यालय ने जीता। इसके साथ ही 200 मीटर में 24.13 सेकेंड के साथ कांस्य पदक जीती।

वहीं दूसरी ओर इस स्पर्धा का स्वर्ण प्रिया मोहन जैन विश्वविद्यालय, रजत पदक ओलंपियन दुती चांद कलिंगा विश्वविद्यालय ने जीती।

वहीं दूसरी ओर चार गुणा 100 मीटर रिले दौड़ में फ्लोरेंस बारला, रिया कुमारी, विधि रावल और विशाखा सिंह की चौकड़ी ने 47.78 सेकेंड के साथ कांस्य पदक जीती।

इस स्पर्धा का स्वर्ण महात्मा गांधी विश्वविद्यालय एवं रजत पदक मंगलोर विश्वविद्यालय ने जीता।

उल्लेखनीय है कि दूसरा खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स एथलेटिक्स स्पर्धा में 400 मीटर में रजत एवम 200 मीटर, चार गुणा 100 मीटर रिले में कांस्य पदक जीतने वाली फ्लोरेंस बारला (भाटिया अकादमी, बोकारो) में कोच आशु भाटिया एवं विपिन द्विवेदी के अधीनस्थ प्रशिक्षण प्राप्त करती है।

रांची विश्वविद्यालय की कुलपति ने दी बधाई

चार गुणा 100 मीटर रिले में कांस्य पदक जीतने वाली अन्य तीन प्रतिभागी रिया कुमारी, विधि रावल एवम विशाखा सिंह रांची साई सैग के प्रभारी बिनोद कुमार सिंह के अधीनस्थ प्रशिक्षण रांची साई में प्राप्त करती हैं।

इस उपलब्धि पर भारतीय एथलेटिक्स संघ के कोषाध्यक्ष सह झारखंड एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष मधुकान्त पाठक, रांची विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ प्रो० कामिनी कुमार सहित अन्य ने बधाई दी है।

Share This Article