रांची नगर निगम ने किराया नही जमा करने पर दुकानों को किया सील

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: सोमवार को रांची नगर निगम (Ranchi Municipal Corporation) के द्वारा किराया न जमा करने वाले दुकानदारों के दुकानों को सील कर दी गई है।

कांटाटोली बिरसा मुंडा बस टर्मिनस स्थित लाइसेंस धारी दुकानदार को मासिक किराया जमा करने के लिए नोटिस दिया गया था।

प्रतिनियुक्त पदाधिकारी भी उपस्थित रहे

इसके बावजूद दुकानदारों ने किराया जमा नहीं किया। जिसके बाद निगम की ओर से कार्रवाई करते हुए उनकी दुकानों को सील कर दी गई।

इस कार्रवाई में निगम बाजार शाखा की टीम के साथ अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा प्रतिनियुक्त पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

निगम ने दुकान संख्या 5 विकेल कुमार ठाकुर, 11 अकमल और 16 तारिक अंसार की दुकान को सील किया।

Share This Article