रांची में St. Xavier’s College की छात्रा ने फंदे से झूलकर की आत्महत्या

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: राजधानी में संत जेवियर्स कॉलेज (St. Xavier’s College) की छात्रा ने फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली है। छात्रा का शव शुक्रवार शाम को उसके कमरे से बरामद किया गया।

मृतक छात्रा का नाम अदिति कुमारी है। वह संत जेवियर्स कॉलेज में बीकॉम की छात्रा थी। अदिति मूलरूप से पलामू के छतरपुर की रहने वाली है।

वर्तमान में वह रांची के चर्च रोड में कृष्णा हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करती थी। पुलिस की टीम ने घटना की जानकारी छात्रा के परिजनों को भी दी।

हालांकि अभी तक आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

क्या है मामला

देर रात मिली जानकारी के अनुसार, अदिति के कमरे में दो और छात्राएं रहती हैं, लेकिन वह छुट्टी में गई हुई थी। इन दिनों अदिति कमरे में अकेली रह रही थी।

शुक्रवार की सुबह नाश्ता करने के बाद कमरे से निकली थी। मगर वह काफी गुमसुम भी थी। दोपहर में उसने खाना भी नहीं खाया।

शाम तक जब वह कमरे से बाहर नहीं निकली तो हॉस्टल के मालिक उसे देखने कमरे में गए, लेकिन दरवाजा भीतर से बंद था।

काफी आवाज लगाने के बाद भी जवाब नहीं मिला। इसके बाद खिड़की से झांक कर देखा तो छात्रा फंदे से झूलती दिखी। इसके बाद लोअर बाजार थाने को सूचना दी गई।

सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया।

Share This Article