Latest NewsझारखंडRoad Accident : सरायकेला में बारात से वापस लौट रहे चार लोगों...

Road Accident : सरायकेला में बारात से वापस लौट रहे चार लोगों की मौत, कई घायल

spot_img
spot_img
spot_img

सरायकेला: सरायकेला–खरसावां जिले के चांडिल थाना अंतर्गत NH-33 पर चिलगू के पास तेज़ रफ़्तार से जा रही एक पिकअप वैन कैनल पर बने पुल से जा टकराई।

इस घटना में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि वैन में सवार एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।

सभी घायलों को एंबुलेंस (Ambulance) की मदद से इलाज के लिए तत्काल एमजीएम अस्पताल (MGM Hospital) पहुंचाया गया, जहां सभी का इलाज चल रहा है।

घायल सभी लोग चौका थाना क्षेत्र के उरमाल और ईचागढ़ थाना क्षेत्र के दारुदा के रहने वाले हैं। घायलों में सोनू सिंह, लव सिंह मुंडा, शैलेंद्र मछुआ, शिबू मछुआ, बुद्धेश्वर मुंडा, अजय महतो के अलावा अन्य लोग शामिल है।

बताया जाता है कि गुरुवार की तड़के सुबह सभी लोग उरमाल से अपने साथी सोनू मुंडा की शादी के बाराती में आए थे। शादी से वापस लौटने के क्रम में वैन पुल के एक छोर से जा टकराई। टकराने के बाद वैन सड़क पर पलट गई, जिससे सभी घायल हो गए।

घायलों को देखने विधायक सविता महतो पहुंची अस्पताल

दुर्घटना की सूचना मिलते ही घायलों का हालचाल जानने ईचागढ़ विधायक सविता महतो एमजीएम अस्पताल पहुंची।

उन्होंने अस्पताल प्रबंधन से बात कर तत्काल गंभीर रूप से घायलों को बेहतर इलाज के लिए रिम्स भेजने की व्यवस्था करवाई।

इस दौरान उन्होंने मृतक के परिजनों से भी बातचीत की ओर सरकारी मुआवजा दिलवाने का आश्वासन दिया।

spot_img

Latest articles

एआई के संभावित दुरुपयोग से जुड़ी चुनौतियों के बीच भारत की भूमिका महत्वपूर्ण: डारियो अमोदेई

नयी दिल्ली : एंथ्रोपिक के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) डारियो अमोदेई ने बृहस्पतिवार को...

दामोदर के पेट से किनारा तक हो रहा अवैध कोयला खनन, दोषियों पर हो कार्रवाई : सरयू राय

जमशेदपुर : जमशेदपुर पूर्वी विधायक सरयू राय ने कहा है कि धनबाद में कोयला...

बड़ा अपडेट: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने JTMACCE नोटिफिकेशन में किया संशोधन, नई अधिसूचना जारी

रांची: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2025...

एआई क्रांति का नेतृत्व कर रहा है भारत : PM मोदी

नयी दिल्ली : नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कृत्रिम मेधा (AI) को लेकर बड़ा...

खबरें और भी हैं...