Homeझारखंडपाकुड़ में सड़क हादसा : मां-बेटी की मौत, बाइक पर एक ही...

पाकुड़ में सड़क हादसा : मां-बेटी की मौत, बाइक पर एक ही परिवार के चार लोग सवार थे

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

पाकुड़: महेशपुर सरिता पेट्रोल पंप के पास रविवार को तेज रफ्तार ट्रैक्टर से बचने के दौरान एक बाइक असंतुलित होकर गिर गई।

घटना के दौरान बाइक पर एक ही परिवार के चार लोग सवार थे। इसमें मां-बेटी की मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को महेशपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।

चिकित्सकों ने जांच के बाद इसमें से दो को मृत घोषित कर दिया। मरने वाली महिला और बच्ची की पहचान पाकुड़िया मंगलाबांध गांव निवासी रिम्पल देवी (23) और बच्ची पायल ठाकुर (06) के रूप में की गई है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद महेशपुर थाना प्रभारी सुनील कुमार रवि, जेएसआइ आनंद पंडित, एएसआइ शिवानंद प्रसाद के साथ स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और मामले की जानकारी ली। पुलिस दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए पाकुड़ भेज दिया।

बाइक असंतुलित होकर सड़क के किनारे गिर गई

घटना के संबंध में महिला के पति भीम ठाकुर (28) ने बताया कि वह अपने ससुराल हिरणपुर के तोड़ाई गया हुआ था।

रविवार सुबह अपनी बाइक में पत्नी रिम्पल देवी और दो बेटियों को लेकर वापस अपने गांव मंगलाबांध लौट रहा था। इसमें दो वर्ष की बड़ी बच्ची परी ठाकुर एवं छोटी बच्ची पायल ठाकुर साथ थी।

इसी दौरान महेशपुर के सरिता पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर को देखकर बाइक संतुलन बिगड़ गया।

बाइक असंतुलित होकर सड़क के किनारे गिर गई। इस घटना में पत्नी एवं छोटी बच्ची को गंभीर चोट लगी थी।

spot_img

Latest articles

रांची में भारी वाहनों पर एक्शन, 5 गाड़ियां जब्त — 72,650 रुपये जुर्माना

Action taken Against Heavy Vehicles in Ranchi: राजधानी रांची में जिला प्रशासन ने सोमवार...

रांची में 10 दिसंबर को मजदूर संघ का धरना–प्रदर्शन, श्रम संहिताओं के खिलाफ आवाज तेज

Labor Union Protest: झारखंड राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ, जिला शाखा लोहरदगा ने 10...

मनरेगा कर्मियों ने मंत्री के घर का किया घेराव, ग्रेड पे और सुरक्षा की मांग तेज

MNREGA workers Surrounded the Minister's House: ग्रेड पे, नौकरी नियमित करने और सामाजिक सुरक्षा...

JSSC ने जारी किया स्नातक संयुक्त परीक्षा–2023 का अंतिम परिणाम, भर्ती प्रक्रिया तेज़ करने का निर्देश

JSSC Releases Final Result : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड सामान्य स्नातक...

खबरें और भी हैं...