Latest Newsझारखंडरांची में RPF ने एक नाबालिग को बचाया

रांची में RPF ने एक नाबालिग को बचाया

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: रेलवे सुरक्षा बल( RPF) के नन्हे फरिश्ते टीम और मेरी सहेली टीम ने एक नाबालिग को बचाया है।

टीम ने रांची स्टेशन पर चेकिंग के दौरान एक नाबालिग लड़की को मेन गेट के पास अकेला बैठा देखा और उससे पूछताछ की।

पूछताछ में नाबालिक ने बताया कि वह पश्चिम बंगाल के रामपुर हाट की रहने वाली है। वह नाराज होकर अपने घर से भाग गई है।

नाबालिक को सकुशल चाइल्ड लाइन के हवाले कर दिया गया

टीम ने मामले की जानकारी तुरंत चाइल्ड लाइन रांची और जीआरपी को दिया। जानकारी मिलते ही चाइल्ड लाइन के सदस्य मौके पर पहुंचे और नाबालिग को अपने कब्जे में ले लिया।

एसआई सूरज पांडेय ने शुक्रवार को बताया कि नाबालिक को सकुशल चाइल्ड लाइन के हवाले कर दिया गया।

टीम में महिला एसआई प्रियंका, लेडी हेड कांस्टेबल ललिता कुमारी, कांस्टेबल अरुण कुमार, महिला कांस्टेबल पूनम, महिला कांस्टेबल शिवानी व महिला कांस्टेबल सोनम शामिल थीं।

spot_img

Latest articles

दीपक के साहस और इंसानियत को मिलेगा सम्मान, झारखंड सरकार करेगी भव्य स्वागत

Jharkhand government Will Give a Grand Welcome: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री Dr. Irfan Ansari...

झारखंड में मौसम साफ, बारिश नहीं, अगले कुछ दिनों में बढ़ेगा तापमान

Clear Weather in Jharkhand : झारखंड में बीते 24 घंटों के दौरान मौसम शुष्क...

सेवानिवृत्ति लाभ नहीं मिलने पर हाईकोर्ट सख्त, नगर विकास सचिव तलब

High Court Strict on Not Getting Retirement Benefits: मधुपुर (देवघर) नगर परिषद के एक...

खबरें और भी हैं...