Latest Newsझारखंडजमशेदपुर में यहां 12 घंटे बाद भी बुझी नहीं आग, आसपास के...

जमशेदपुर में यहां 12 घंटे बाद भी बुझी नहीं आग, आसपास के घरों को कराया गया खाली

spot_img
spot_img
spot_img

सरायकेला: जमशेदपुर के मानगो क्षेत्र के उलीडीह स्थित टायर गोदाम में लगी भीषण आग (Fire) पर 12 घंटे बाद भी काबू नहीं पाया जा सका है।

गंभीर हालात को देखते हुए आसपास के घरों को खाली करा दिया गया है। उपायुक्त विजया जाधव (Deputy Commissioner Vijaya Jadhav) खुद हालात पर नजर रख रही हैं। उन्होंने कहा कि घटना की जांच कर गोदाम मालिक पर कार्रवाई की जाएगी।

उपायुक्त हालात का जायजा लेने रविवार को घटनास्थल पर पहुंची और पूरे क्षेत्र का निरीक्षण किया। आग पर काबू पाने के लिए बड़ी संख्या में दमकलों (Fire Brigade) काे लगाया गया है।

शहर और शहर के बाहर स्थित कंपनियों से भी दमकल की गाड़ियां यहां मंगाई गई है। साथ ही पानी आपूर्ति के लिए बड़ी संख्या में पानी के टैंकर भी उक्त स्थल पर मंगाए गए हैं।

उल्लेखनीय है कि जमशेदपुर के उलीडीह थाना अंतर्गत एनएच-33 पर एक टायर गोदाम में शनिवार देर रात करीब बारह बजे आग लग गई।

जमशेदपुर में यहां 12 घंटे बाद भी बुझी नहीं आग, आसपास के घरों को कराया गया खाली

घटना के समय गोदाम बंद था

आग ने धीरे-धीरे विकराल रूप ले लिया। धुएं के गुब्बार को कई किलोमीटर दूर से देखा जा सकता था। इस घटना से आसपास के लोगों के बीच अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया।

जहां आग लगी है उससे सटे ही NH-33 है, जो टाटा-रांची को जोड़ती है। घटना के कारण मार्ग पर आवागमन भी बाधित हुआ।

गोदाम के आस-पास आवासीय क्षेत्र है, जिससे लोग परेशान रहे। आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया है। घटना की जांच की जा रही है।

जमशेदपुर में यहां 12 घंटे बाद भी बुझी नहीं आग, आसपास के घरों को कराया गया खाली

गोदाम में रखे टायर जल गए। धुंआ काफी दूर तक दिखाई देता रहा। संयोग रहा कि आग क्षेत्र में नहीं फैला, जिससे जान-माल की क्षति नहीं हुई।

इधर, सूचना पाकर झारखंड अग्निशमन विभाग (Jharkhand Fire Department), टाटा स्टील और टाटा मोटर्स की कई दमकल गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंची और आग पर काबू पाने के प्रयास में जुट गई।

बताया जाता है कि घटना के समय गोदाम बंद था। अबतक करीब 45 दमकलों को आग बुझाने में लगाया जा चुका है।

उसके अलावा आग बुझाने के लिए मिट्टी और बालू का प्रयोग भी किया जा रहा है। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुटी हुई है।

जमशेदपुर में यहां 12 घंटे बाद भी बुझी नहीं आग, आसपास के घरों को कराया गया खाली

spot_img

Latest articles

लालू से आठ महीने बाद दिल्ली में मिले तेज प्रताप यादव, कोर्ट में तेजस्वी से भी सामना हुआ, लेकिन कोई बात नहीं हुई

पटना : राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव पार्टी...

करोड़ों साल की भूगर्भीय हलचल का साक्ष्य छुपा है झारखंड की चट्टानों में : डॉ नीतीश प्रियदर्शी

रांची : झारखंड की चट्टानों में करोड़ों वर्षों में हुई भूगर्भीय हलचल का साक्ष्य...

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया अशोक लेलैंड के वाहन संयंत्र का उद्घाटन

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में इलेक्ट्रिक वाहनों के उत्पादन के लिए...

खबरें और भी हैं...

करोड़ों साल की भूगर्भीय हलचल का साक्ष्य छुपा है झारखंड की चट्टानों में : डॉ नीतीश प्रियदर्शी

रांची : झारखंड की चट्टानों में करोड़ों वर्षों में हुई भूगर्भीय हलचल का साक्ष्य...