Homeझारखंडरामगढ़ में मरीज के परिजनों ने अस्पताल के कर्मचारियों को पीटा

रामगढ़ में मरीज के परिजनों ने अस्पताल के कर्मचारियों को पीटा

Published on

spot_img

रामगढ़: रामगढ़ शहर के गुरु कृपा नर्सिंग होम में भर्ती एक मरीज के परिजनों और अस्पताल कर्मचारियों के बीच जमकर झड़प हुई।

मरीज के परिजनों ने कर्मचारियों को जमकर पीटा। इस वारदात में अस्पताल के चार कर्मचारी जख्मी हो गए हैं।

इस मामले में अस्पताल संचालक राणा विवेक ने एक प्राथमिकी रामगढ़ थाने में दर्ज कराई है।

गुरुवार को दर्ज कराई गई प्राथमिकी में राणा विवेक ने बताया है कि भुरकुंडा भुरकुंडा साल निवासी रमेश कुमार नामक मरीज उनके अस्पताल में भर्ती हुआ था।

इलाज करने के बाद बुधवार की शाम उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। अस्पताल के कुछ कर्मचारियों के द्वारा उन्हें स्ट्रेचर पर लादकर गाड़ी तक भी पहुंचाया गया।

नर्सों के साथ छेड़खानी, जबरन गाड़ी में बैठाने का प्रयास

इसी दौरान इमरजेंसी काम के लिए जब खाली करने को कहा गया, तो मरीज के परिजन आग बबूला हो गए।

उन लोगों ने अस्पताल के कर्मचारी रोलेंस कुमार, नर्स अनीता मुखर्जी, श्वेता कुमारी और राहुल कुमार के साथ मारपीट की।

इस दौरान गुस्से में मरीज के परिजनों के द्वारा नर्सों के साथ छेड़खानी की गई और उन्हें जबरन गाड़ी में बैठाने का प्रयास भी किया गया।

रामगढ़ थाना प्रभारी रोहित कुमार ने बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है।

spot_img

Latest articles

NH-39 फोरलेन पर फायरिंग, मजदूर को लगी गोली

Palamu news: पलामू जिले के सदर थाना क्षेत्र के सिंगरा खुर्द में शुक्रवार सुबह...

स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी को जान से मारने की धमकी, 24 घंटे में उड़ाने की साजिश

Ranchi News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी को गुरुवार देर रात एक अज्ञात...

झारखंड में ED की बड़ी कार्रवाई : पूर्व विधायक अंबा प्रसाद और उनके करीबियों के 8 ठिकानों पर छापेमारी

ED Raid in Jharkhand: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार सुबह झारखंड में मनी लॉन्ड्रिंग...

PLFI के तीन उग्रवादियों को पुलिस ने हथियारों के साथ किया गिरफ्तार

Khunti news: खूंटी पुलिस ने शुक्रवार को जरियागढ़ थाना क्षेत्र के बकसपुर झंडा टोंगरी...

खबरें और भी हैं...