खूंटी में 250 किलो डोडा के साथ तीन गिरफ्तार

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

खूंटी: जिले के मारंगहादा थाना क्षेत्र के हाकाडुबा गांव से पुलिस ने रविवार को तीन लोगों को 250 किलो डोडा के साथ गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपितों में हाकाडुबा गांव निवासी करण मुण्डा, मांगो मुण्डा और सिंगराय पाहन शामिल हैं।

तीनों अवैध डोडा खरीदकर ऊंची कीमत पर बेचने के गांव में ही डोउा जमा कर रहे थे। मारंगहादा पुलिस के साथ मिलकर डीएसपी अमित कुमार ने छापेमारी कर इन तीनों को गिरफ्तार कर लिया।

250 किलोग्राम डोडा, एक मोटरसाइकिल, एक स्कूटी, दो मोबाइल और तराजू को जब्त किया गया है।

छापेमारी में डीएसपी अमित कुमार के नेतृत्व में पुलिस निरीक्षक शुकांत त्रिपाठी, मारंगहादा थाना प्रभारी पुष्पराज कुमार, प्रीतम राज समेत पुलिस बल के जवान शामिल थे।

Share This Article