Latest Newsझारखंडरामगढ़ में दर्दनाक हादसा : तीर्थयात्रियों से भरी बस घाटी में ट्रक...

रामगढ़ में दर्दनाक हादसा : तीर्थयात्रियों से भरी बस घाटी में ट्रक से टकराई, मची चीख-पुकार, देखें Photo

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रामगढ़: रजरप्पा थाना क्षेत्र अंतर्गत केजिया घाटी में शुक्रवार को तीर्थ यात्रियों से भरी बस ट्रक से टकरा गई।

इस हादसे में बस पर सवार सैकड़ों लोगों को चोटे आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों के द्वारा वहां राहत बचाव कार्य शुरू किया गया।

गंभीर रूप से घायल 2 लोगों को तत्काल गोला अस्पताल में भर्ती कराया गया। शेष अन्य जिन्हें हल्की चोटें लगी थी उनका इलाज घाटी में ही कराने का प्रयास किया गया।

इसके अलावा कुछ ऐसे लोग भी थे जो सामान्य रूप से घायल थे उनके लिए भोजन और पानी की व्यवस्था घाटी में ही की गई।

बस (ओडी 03 ई 6992) पर सवार होकर उड़ीसा राज्य के बालांगीर जिला से देवघर तथा नेपाल की यात्रा पर निकले थे। इसी दौरान यह घटना घटी। इस घटना में कई लोगों को काफी गंभीर चोटें आई हैं।

फंसे हुए लोगों को निकाला गया बाहर

सड़क हादसे में कुछ लोग बस में ही फंस गए थे। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे कांग्रेस नेता सह दुलमी प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष सुधीर मंगलेश तथा वहां के स्थानीय लोगों ने मिलकर बाहर निकाला।

बीस सूत्री अध्यक्ष ने घायलों को अस्पताल भिजवाया और जिन्हें हल्की-फुल्की चोटें आई थी, उन्हें तत्काल तहसील कचहरी में प्राथमिक उपचार कराया।

उनके खाने-पीने और रहने की व्यवस्था की गई। साथ ही ओडिसा सीएमओ तथा बालांगीर के स्थानीय विधायक से बात कर घटना की जानकारी दी गई।

spot_img

Latest articles

पप्पू यादव के आरोपों पर जदयू ने किया पलटवार

पटना : जदयू ने पूर्णिया सांसद पप्पू यादव के इस आरोप पर पलटवार किया...

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने अपने आवास पर इलाज के लिए आये मरीजों के परिजनों को कराया भोजन

नई दिल्ली : पूर्णिया से लोकसभा सांसद पप्पू यादव ने शनिवार को नई दिल्ली...

सभी मतदान केन्द्रों, स्ट्रांग रूम और मतगणना स्थल पर हो केंद्रीय सुरक्षा बल की तैनाती : बाबूलाल मरांडी

रांची : पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने शनिवार को अपने बयानों...

पप्पू यादव ने नीतीश सरकार पर साधा निशाना, कहा- बदले की भावना से काम करती है सरकार

पटना : पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने जेल से बाहर आते ही एक बार...

खबरें और भी हैं...