चतरा में दो ठेकेदार आपस में भिड़े, छह घायल

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चतरा: चतरा जिले के टंडवा एनटीपीसी परिसर में शनिवार को दो ठेकेदार वर्चस्व को लेकर आपस में भिड़े गए। दोनों ओर से जमकर लात घूंसे और लाठी डंडे चले।

इस घटना में बड़कागांव के ठेकेदार साबीर अंसारी एव पेटो केरेडारी के ठेकेदार अयूब अंसारी के अलावा करीब छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद हजारीबाग रेफर कर दिया गया।

उल्लेखनीय है कि यह लड़ाई टंडवा के सहायक जिडीसीएल कम्पनी में कार्यरत दो ठेकेदारों के बीच हुई है।

यह लड़ाई जिडीसीएल कम्पनी के द्वारा एक ही काम को दो ठेकेदारों को दे दिए जाने के कारण हुआ है। एनटीपीसी के रवैए से अन्य ठेकेदारों में भी आक्रोश देखा जा रहा है।

Share This Article