गिरिडीह में स्टोन चिप्स लदे दो ट्रक जब्त, दो गिरफ्तार

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गिरिडीह: खनन विभाग ने गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार को पचंबा थाना क्षेत्र के बोड़ो में स्टोन चिप्स लोड दो गाड़ियों को जब्त कर दोनों के चालकों को गिरफ्तार किया है। जब्त गाड़ियों में करीब दो लाख का स्टोन चिप्स लोड है।

खनन विभाग के निरीक्षक ने पचंबा थाना पुलिस के सहयोग से दोनों वाहनों को उस वक्त जब्त किया, जब दोनों वाहन अलग-अलग थाना से गुजर रहे थे।

जानकारी के अनुसार स्टोन चिप्स लोड जब्त दोनों वाहनों में एक बोड़ो के अमजद असांरी का एवं दुसरा नसीम अंसारी का बताया जा रहा है।

दोनों चालकों को भी कर लिया गया गिरफ्तार

माइनिंग निरीक्षक के अनुसार बोड़ो से जब्त होने के बाद दोनों वाहनों के चालक ने बचाव में कई बहाने बनाते हुए कहा कि सारा स्टोन चिप्स सरकारी काम के लिए जा रहा है। लेकिन जब दोनों चालकों से चालान मांगा तो किसी के पास चालान नहीं था।

लिहाजा, दोनों को जब्त कर माइनिंग निरीक्षक ने पचंबा थाना को सौंप दिया। दोनों चालकों को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

जानकारी के अनुसार एक वाहन में सदर प्रखंड के उदनाबाद स्थित किसी लाला केडिया के क्रेशर से स्टोन चिप्स ले जाया जा रहा था, दूसरे वाहन में गांडेय प्रखंड के किसी अन्य क्रेशर मील से लोड किया गया था।

Share This Article