हजारीबाग में अवैध कोयला लदा दो ट्रक जब्त

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

हजारीबाग: वन विभाग ने सोमवार को बड़कागांव हजारीबाग मार्ग के फतहा के पास से अवैध कोयला लदा दो ट्रक को जब्त किया है।

दोनों ट्रकों में छह-छह टन कोयला लदा होने की बात कही गई। रेंजर छोटेलाल साह ने बताया कि ट्रक से काेयला गाेंदलपुरा से हजारीबाग की ओर आ रहा था।

गुप्त सूचना के आधार पर रेकी की गई, जिसमें वन विभाग की टीम को देखते हुए दोनों वाहन के चालक फरार हो गए। उन्होनें बताया कि इस मामले में पांच लोगों पर केस दर्ज की गई है।

Share This Article