रांची चान्हो में गोली मारकर दो युवकों की हत्या, एक घायल

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: चान्हो थाना क्षेत्र के रामदगा गांव  में मंडा पूजा के दौरान नाच गाना कार्यक्रम में छेड़खानी को लेकर हुए विवाद में फायरिंग (Firing) हुई। इसमें दो युवकों की मौत हो गयी है।

जबकि एक व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गया है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना मंगलवार देर रात की है।

मृत युवक की पहचान चामा के रहने वाले सूरज साहू (24) और अभय साहू( 23) के रूप में हुई है। जबकि चोरिया के रहने वाला एक युवक राजा साहू घायल बताया जा रहा है। उसके हाथ में गोली लगी है। उसे रिम्स (RIMS) में भर्ती कराया गया है।

विवाद इतना बढ़ गया की फायरिंग हो गयी

गोलीबारी (Firing) की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंच कर मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

बताया जा रहा है कि रंगारंग कार्यक्रम के दौरान ड्रेस चेंजिंग रूम में कुछ महिला कलाकार ड्रेस बदल रहे थे। इसी दौरान ताक झांक करने को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया की फायरिंग हो गयी ।

ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने बताया कि आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी (Raid) कर रही है । आरोपितों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Share This Article