सिमडेगा में पत्नी की टांगी से मारकर हत्या

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

सिमडेगा: पाकरटांड़ थाना क्षेत्र के डुमरडीह (Dumardih) में शुक्रवार को पति ने पत्नी को टंगी से मार कर हत्या कर दी।

जानकारी के अनुसार डूमरडीह निवासी राममलार शराब पीकर अक्सर अपनी पत्नी से झगड़ा करता था।

शुक्रवार दोपहर राममलार और उसकी पत्नी सोनी उराइन से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल भेज दिया

इसी दौरान आवेश में आ कर पति राममलार ने घर में रखी टांगी उठाकर पत्नी के सिर पर वार कर दिया। इससे उसकी पत्नी की मौके पर हीं मौत हो गयी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पहुंची और हत्यारे पति राममलार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल भेज दिया।

Share This Article