हजारीबाग में महिला की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

हजारीबाग: सिलवार कला गांव में गीता देवी (40) की गला दबाकर हत्या कर दी गई। महिला का पुत्र सरोज राणा ( 10) ने बताया कि वह और उसकी मां छत पर सो रहे थे।

रात करीब 12 बजे एक फोन आया और मां बोल कर चली गई कि तुम सो जाओ मैं आती हूं। अहले सुबह तीन जब वह नीचे गया तो देखा कि उसकी मां मृत पड़ी है।

वह खून से लथपथ जमीन पर गिरी हुई थी। इसकी सूचना आसपास के लोगों को दिया। सुबह करीब पांच बजे इसकी सूचना मुफस्सिल थाने को दी गई।

जल्द ही मामले का खुलासा किया जायेगा

थाना प्रभारी बजरंग महतो अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अंत्यपरीक्षण के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया।

पुलिस ने बताया कि कॉल डिटेल निकाला जा रहा है। हत्या के पीछे क्या राज है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जायेगा।

Share This Article