धनबाद में यहां होटल में महिला कर्मी की चाकू मारकर हत्या

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

धनबाद: धनबाद के बैंक मोड़ शास्त्री नगर में स्थित रेमसान होटल में एक कर्मचारी ने आज एक अन्य महिला कर्मी लक्खी देवी की चाकू मारकर हत्या कर दी।

होटल के छत पर बने कमरा से महिला कर्मी का शव बरामद हुआ है। कहा जा रहा है कि होटल का कर्मचारी प्रेम कुमार ने इस हत्या कांड को अंजाम दिया है।

घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे बैंक मोड़ थाना के प्रभारी सह इंस्पेक्टर पीके सिंह ने होटल के मालिक विनय सिंह से प्रेम कुमार के बारे में पूरी जानकारी ली। पुलिस वारदात की छानबीन कर रही है।

Share This Article