Homeझारखंडदुमका में पुलिसवाला बन महिला से ठगी करने पहुंचा युवक, CCTV कैमरे...

दुमका में पुलिसवाला बन महिला से ठगी करने पहुंचा युवक, CCTV कैमरे में हुआ कैद

Published on

spot_img

दुमका: खुद को पुलिस वाला बताते हुए जांच के नाम पर दो ठगों ने महिला से सोने की चेन उड़ा ली।

घटना गुरुवार को दिनदहाड़े शहर के नगर थाना क्षेत्र के न्यू बाबूपाड़ा मुहल्ले में हुई। ठगी करने वाले एक युवक का चेहरा मुहल्ले के एक घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरा में कैद हो चुका है।

पुलिस सीसीटीवी फुटेज को निकालकर छानबीन करने में जुटी हुई है। इस संबंध में महिला ने शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज करायी।

आरोपी की पहचान के लिए सोशल मीडिया में भी उक्त तस्वीर को वायरल कर दिया गया है। ठगी की शिकार महिला अर्चना सिंह ने बताया कि गुरुवार को वह घर घुसने वाली थी कि एक युवक बाइक से आया और कहा कि अंटी आपकों एक पुलिस वाला बुला रहा है।

डर के कारण वे गले से सोने की चेन को उतार कर अपने हाथ में रखी

यह सुनकर वह घर के अंदर नहीं गई। वह तुरंत बाहर निकल गई। दो युवक सिविल ड्रेस में चौक के पास खड़े थे।

वह दोनों के पास आगे बढ़ी। दोनों युवक नजदीक आए और पूछताछ शुरू किया। दोनों ठगों ने उनसे कहा कि मैडम मैं पुलिस वाला हूं और आपकों पता नहीं है कि आपके मुहल्ले के एक महिला चिकित्सक के गले से सोने की चेन की छिनतई हो गई है। उ

सी की जांच पड़ताल में हमलोग आए हुए है। दोनों ने उन्हें गले से सोने की चेन को उतारने को कहा।

उन्होंने जब गले से सोने की चेन को उतारने से इंकार कर दिया तो कहा कि मैं पुलिस से हूं और मुझे जांच करना है। डर के कारण वे गले से सोने की चेन को उतार कर अपने हाथ में रखी।

सोने की चेन की कीमत एक लाख थी

कथित पुलिस ने अर्चना देवी के गले से सोने की चेन को उतरवाई और उसकी फोटो ली। फिर एक कागज की पुड़िया में चेन को रखकर अर्चना सिंह को यह कहते हुए दिया कि समय खराब है, चेन पहन कर मत घूमिए। अर्चना देवी पुड़िया अपने पर्स में रखकर घर चली गई।

कुछ घंटे बाद जब पर्स से कागज का पुड़िया निकाली, तो उसमें सोने की चेन की जगह कंकड़ मिला। इस मामले में दुमका नगर थाने के थाना प्रभारी नितिश कुमार से शिकायत की गई है। सोने की चेन की कीमत एक लाख थी। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है।

spot_img

Latest articles

राज्यपाल और CM हेमंत सोरेन ने रांची में लॉन्च किया ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ अभियान

Jharkhand News: झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार...

धनबाद मंडल कारा में जेल IG सुदर्शन मंडल का औचक निरीक्षण, नए नियम लागू

Jharkhand News: झारखंड के जेल IG सुदर्शन मंडल ने बुधवार को धनबाद मंडल कारा...

रामगढ़ में पांडे गिरोह का कुख्यात अपराधी सुनील धोबी गिरफ्तार!

Jharkhand Ramgarh News: रामगढ़ जिले में पांडे गिरोह के लिए बेहद खतरनाक अपराधी सुनील...

जमशेदपुर के गोलमुरी में दिनदहाड़े चोरी! महेंद्र अपार्टमेंट में 10 लाख के जेवर-नकदी उड़ा ले गए चोर

Jharkhand News: जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र के महेंद्र अपार्टमेंट में बुधवार को दिनदहाड़े...

खबरें और भी हैं...

राज्यपाल और CM हेमंत सोरेन ने रांची में लॉन्च किया ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ अभियान

Jharkhand News: झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार...

धनबाद मंडल कारा में जेल IG सुदर्शन मंडल का औचक निरीक्षण, नए नियम लागू

Jharkhand News: झारखंड के जेल IG सुदर्शन मंडल ने बुधवार को धनबाद मंडल कारा...

रामगढ़ में पांडे गिरोह का कुख्यात अपराधी सुनील धोबी गिरफ्तार!

Jharkhand Ramgarh News: रामगढ़ जिले में पांडे गिरोह के लिए बेहद खतरनाक अपराधी सुनील...