सिमडेगा में गांजा के साथ युवक-युवती गिरफ्तार

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

सिमडेगा: बांसजोर पुलिस ने गांजा तस्करी के दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 16 किलो गांजा बरामद हुआ है।

ओपी प्रभारी विनोद उरांव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों में सत्येंद्र महतो निवासी गया चौक, वार्ड नंबर सात जिला गया और काबरी दिंगल निवासी मालिकपाड़ा साई, जिला फुलवानी उड़ीसा हैं।

दोनों आरोपित उड़ीसा की ओर से बैग एवं झोला में छुपाकर गांजा राउरकेला-रांची मंत्री बस से सिमडेगा की ओर जा रहे थे। ओपी प्रभारी विनोद उरांव ने बताया कि दोनों जेल भेज दिया गया है।

Share This Article