Homeझारखंडझारखंड : कोरोना का ऐसा डर... कि मरीज़ रिपोर्ट निगेटिव आने...

झारखंड : कोरोना का ऐसा डर… कि मरीज़ रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद भी अस्पताल छोड़ने को तैयार नहीं

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

धनबाद: कतरास के 46 वर्षीय उमेश सोनी की कोविड रिपोर्ट तीन बार निगेटिव आ चुकी है। फिर भी घर जाने को तैयार नहीं है। कोरोना पॉजिटिव होने के बाद 16 जुलाई को वह यहां सदर अस्पताल में भर्ती हुए थे।

कुछ दिनों बाद जब फिर से टेस्ट हुआ तो रिपोर्ट निगेटिव आई। डॉक्टरों ने उन्हें डिस्चार्ज कर दिया। लेकिन उमेश के मन में कोरोना का डर इस तरह से बैठ गया है कि वो अब घर जाने का नाम नहीं ले रहे हैं।

घर जायेंगे तो मर जायेंगे!

उमेश का कहना है कि घर जायेंगे तो मर जायेंगे। सांस फूलने लगता है साहब मेरा, अभी भी ठीक नहीं हुए हैं। हमको पूरा ठीक होने तक यहीं रहने दीजिए।

घर जायेंगे तो मर जायेंगे!

यहां डॉक्टर भी हैं और ऑक्सीजन भी, कुछ होगा तो तुरंत सब सुविधा मिल जाएगी। उमेश सदर अस्पताल में डेढ़ महीने से एडमिट है।

बता दें कि काेविड अस्पताल में उमेश एकमात्र भर्ती मरीज है। हालांकि डॉक्टर और घर वालों की काउंसलिंग कराई जा रही है। उम्मीद है उमेश जल्द ही घर जाने को तैयार हो जाएं।

राहत के बीच परेशानी, पोस्ट कोविड मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही

राहत के बीच परेशानी की बात यह है कि पोस्ट कोविड के मरीजों की संख्या कम होने के बजाय लगातार बढ़ रही है। रिम्स में पिछले दो दिनों में चार मरीज बढ़े हैं।

रिम्स में सोमवार को कुल 20 मरीज भर्ती थे। सभी मरीज रिम्स के न्यू ट्रॉमा सेंटर के तीसरे तल्ले में एडमिट हैं। 20 में से 15 मरीज गंभीर अवस्था में भर्ती कराये गये थे।

राहत के बीच परेशानी, पोस्ट कोविड मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही

गंभीर अवस्था वाले मरीजों में अधिकतर को फेफड़े में संक्रमण की शिकायत है। सांस लेने में परेशानी हो रही है। इसके अलावा मरीज को हार्ट और किडनी की समस्या से भी जूझ रहे हैं।

पिछले 24 घंटों में कोरोना के एक भी मरीज की मौत नहीं 

झारखंड में मंगलवार सुबह तक पिछले 24 घंटों में कोरोना के एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। राज्य के 19 जिलों में कोई नया मरीज भी नहीं मिला है। इस दौरान 19 लोग स्वस्थ हुए हैं, जबकि कोरोना के सिर्फ 13 नए केस मिले हैं।

13 नए मरीजों में अकले रांची से सात मिले

राज्य स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 13 नए मरीजों में अकले रांची से सात लोग शामिल हैं। देवघर और धनबाद से दो-दो, जबकि लातेहार और साहेबगंज से एक-एक नए मरीज की पहचान हुई है।

13 नए मरीजों में अकले रांची से सात मिले

इन नए मरीजों के साथ राज्य में कुल कोरोना मरीजों की संख्या तीन लाख, 47 हजार, 855 हो गयी है। इनमें से तीन लाख, 42 हजार, 585 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

राज्य में पांच हजार, 132 मरीजों की मौत भी हो गई। इस समय झारखंड में कोरोना के 138 सक्रिय केस हैं। अकेले राजधानी रांची में एक्टिव मरीजों की संख्या 79 है। अब झारखंड में कोरोना की रिकवरी रेट 98.48 प्रतिशत है।

spot_img

Latest articles

राहुल गांधी का यूरोप दौरा, लंदन के रास्ते जर्मनी रवाना, बर्लिन में करेंगे अहम मुलाकातें

Rahul Gandhi's Europe Tour : लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi)...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...

आजसू पार्टी में महिलाओं की मजबूत भागीदारी, रांची में हुआ मिलन समारोह

Strong Participation of Women in AJSU Party: आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में मिलन...

खबरें और भी हैं...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...