झारखंड : 23 साल के युवक की नजरें विधवा से लड़ीं, इस हालत में पकड़े गए दोनों, तो ग्रामीणों ने करा दी शादी

News Alert
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गिरिडीह: जिले के सरिया क्षेत्र में एक एक प्रेमी जोड़े ने धार्मिकस्थल राजदाहधाम (Religious Place Rajdahdham) में Marriage करके एक अनोखी मिसाल कायम की है। यह विवाह ऐसा है कि जो भी सुन रहा है दंग है।

इसकी जानकारी वर पक्ष के शंकर यादव नामक एक व्यक्ति ने दी है। हालांकि इस विवाह की चर्चाएं हर जगह हो रही है। ऐसा इसलिए है कि क्योंकि 23 वर्षीय युवक जगदीश यादव ने सुनीता देवी नामक विधवा से विवाह (Marriage) रचाया है।

वर पक्ष के तेतियासिंघा गांव के रहने वाले शंकर यादव ने बताया कि सरिया के निमाटांड़ निवासी विधवा (widow) सुनीता से जगदीश का प्रेम प्रसंग चल रहा था।

इस बात का पता चलने पर लोगों ने पूरी धार्मिक रीति रिवाज के साथ दोनों का विवाह मंदिर में करा दिया। बताया जा रहा है कि निमाटांड़ में जगदीश अपनी बुआ के घर आया-जाया करता था। सुनीता भी उसी गांव में अपने मायके में रह रही थी।

वर पक्ष की ओर से विवाह में कोई शामिल नहीं हुआ

उसका विवाह 2021 में हुआ था, लेकिन कुछ समय बाद उसके पति की मौत हो गई। इस बीच जगदीश और सुनीता के बीच प्रेम प्रसंग (love affairs) बढ़ने लगे।

दोनों लगातार चोरी छिपे मिलने लगे। एक दिन ग्रामीणों ने प्रेमालाप (Courtship) करते दबोच लिया। इस स्थिति में पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने दोनों का विवाह कराने का निर्णय लिया।

हैरानी की बात है कि वर पक्ष की ओर से विवाह में कोई शामिल नहीं हुआ। लेकिन वधु पक्ष की ओर से काफी संख्या में लोगों ने विवाह में शिरकत की।

Share This Article