खूंटी में दो युवकों ने फंदे से झूल कर की खुदकुशी, छानबीन में जुटी पुलिस

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

खूंटी: जिले के मुरहू और खूंटी थाना क्षेत्र में दो युवकों ने फंदे से झूल कर आत्महत्या कर ली।

पहली घटना मुरहू थानांतर्गत इन्दीपीडी गांव में बुधवार की रात हुई। यहां गांव के ही जीतन सिंह मुंडा (22) ने लूंगी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

घटना की सूचना मिलने पर मुरहू थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा।

दूसरी घटना गुरुवार सुबह शहर के खूंटीटोली बस्ती में हुई। यहां छोटू कच्छप (25) ने फंदे से झूल कर आत्महत्या कर ली।

घटना की सूचना मिलते ही खूंटी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई के बाद को शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा।

गुरुवार को सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद दोनों शव को पुलिस ने उनके स्वजनों को सौंप दिया।

इस संबंध में खूंटी तथा मुरहू थाने में अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज किया गया है।

Share This Article