Homeझारखंडझारखंड : पति और पत्नी के प्रेमी के बीच हुआ अनोखा समझौता,...

झारखंड : पति और पत्नी के प्रेमी के बीच हुआ अनोखा समझौता, घर में आपत्तिजनक स्थिति में…

Published on

spot_img

रामगढ़: शादी (Marriage) के बाद अवैध संबंधों (Illicit Relations) की वजह से कई घरों को बर्बाद होते हुए लोगों ने देखा है। रामगढ़ शहर (Ramgarh City) में एक महिला ने शादी (Marriage) के 10 साल के बाद एक ऐसा फैसला लिया तो चर्चा का विषय बन गया।

अपने अवैध संबंध (Illicit Relations) को वैध बनाने के लिए एक महिला ने दो बच्चों के साथ प्रेमी (Lover) के साथ ही जिंदगी जीने का फैसला लिया। सबसे बड़ी बात यह है कि इसकी सूचना भी सोमवार को रामगढ़ पुलिस (Ramgarh Police) को लिखित तौर पर दी गई।

रामगढ़ शहर के मुर्रामकला में रहने वाले विक्की, उसकी पत्नी गुड़िया और गुड़िया के प्रेमी पिंटू कुमार उपाध्याय के बीच बकायदा समझौता हुआ है। इस समझौते के तहत विक्की और गुड़िया के तीन बच्चों का बंटवारा भी किया गया।

पूरा मामला रामगढ़ थाने पहुंच गया

मुर्रामकला निवासी विकी कुमार (Vicky Kumar) ने रामगढ़ पुलिस (Ramgarh Police) को लिखित आवेदन दिया है कि उसकी पत्नी गुड़िया अपने प्रेमी पिंटू कुमार उपाध्याय के साथ घर में 26 मार्च को आपत्तिजनक स्थिति (Critical Situation) में रंगे हाथों पकड़ी गई थी।

जब परिवार के लोगों ने गुड़िया को समझाने की कोशिश की तो उसने साफ तौर पर अपने पति के साथ रहने से इंकार कर दिया। उसने पूरे समाज में यह कहा कि वह अपने प्रेमी पिंटू उपाध्याय (Pintu Upadhyay) के साथ ही रहना चाहती है। इसके बाद पूरा मामला रामगढ़ थाने पहुंच गया।

झारखंड : पति और पत्नी के प्रेमी के बीच हुआ अनोखा समझौता, घर में आपत्तिजनक स्थिति में...- Jharkhand: Unique agreement between husband and wife's lover, in objectionable situation at home...

गुड़िया को समझाने की कोशिश की गई

पुलिस के अनुसार विकी की लव मैरिज मई 2013 में गोला प्रखंड के डभातू गांव निवासी रामलाल महतो की पुत्री गुड़िया कुमारी के साथ हुई थी। लेकिन शादी के बाद उन दोनों के बीच वैवाहिक जीवन (Married Life) कभी भी अच्छे से नहीं चला।

हालांकि इसके बीच तीन बच्चे उनके हुए। पहला बच्चा नौ साल का है। दूसरी बेटी चार साल की और तीसरा बेटा डेढ़ साल का है। विकी को पता चला कि उसकी पत्नी गुड़िया का अवैध संबंध (Illicit Relation) गोला प्रखंड के ही पुरबडीह गांव निवासी त्रिपुरारी उपाध्याय के पुत्र पिंटू कुमार उपाध्याय के साथ है।

कई बार विकी अपने घर में नहीं होता था, तो गुड़िया पिंटू को घर में बुला लेती थी। इस मुद्दे पर उन दोनों के बीच कई बार बात हुई। गुड़िया को समझाने की कोशिश की गई।

लेकिन उसने विक्की की जिंदगी को नर्क बना दिया। विकी ने पुलिस (Police) के समक्ष कहा कि अपनी पत्नी के साथ नहीं रहना चाहता है। हालांकि वह अपनी पत्नी के बिना भी अपने तीनों बच्चों का भरण पोषण अच्छे से कर सकता है।

झारखंड : पति और पत्नी के प्रेमी के बीच हुआ अनोखा समझौता, घर में आपत्तिजनक स्थिति में...- Jharkhand: Unique agreement between husband and wife's lover, in objectionable situation at home...

गुड़िया ने भी पुलिस को बताया कि 2013 में उसकी लव मैरिज हुई

गुड़िया ने भी पुलिस को बताया कि 2013 में उसकी लव मैरिज (Love Marriage) हुई थी। लेकिन उसका प्रेम संबंध (Love Affair) पिंटू उपाध्याय के साथ भी जारी था।

उसने पुलिस को बताया कि वह अपने पति के साथ नहीं रहना चाहती है। वह अपनी जिंदगी का गुजारा पिंटू उपाध्याय के साथ कर लेगी।

विकी, गुड़िया और पिंटू ने मिलकर आपस में एक अनोखा समझौता किया

विकी, गुड़िया और पिंटू ने मिलकर आपस में एक अनोखा समझौता किया। इस समझौते के तहत विकी के पास सबसे बड़ा बेटा रहेगा। चार साल की बेटी और डेढ़ साल का बेटा गुड़िया के साथ रहेगा।

उन दोनों बच्चों और गुड़िया का देखभाल पिंटू उपाध्याय करेगा। भविष्य में अगर उन तीनों के साथ कुछ भी होता है तो उसकी जिम्मेदारी विकी और उसके परिजनों की नहीं होगी।

spot_img

Latest articles

साहिल उर्फ कुरकुरे के हत्यारे अमन राजा ने रांची सिविल कोर्ट में किया सरेंडर

Jharkhand News: रांची के हिंदपीढ़ी में साहिल उर्फ कुरकुरे की गोली मारकर हत्या के...

झारखंड विधानसभा मॉनसून सत्र : सूर्या हांसदा एनकाउंटर और RIMS-2 पर विपक्ष का हंगामा, भाजपा ने किया वॉकआउट

Jharkhand News: झारखंड विधानसभा के मॉनसून सत्र के दूसरे दिन सोमवार को सूर्या हांसदा...

झारखंड विधानसभा में महाधिवक्ता राजीव रंजन की पुस्तक ‘दिव्यता का स्पर्श’ का विमोचन

Jharkhand News: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन ने सोमवार, 25...

दिल्ली हाईकोर्ट से गौतम गंभीर को झटका!, ट्रायल कोर्ट की कार्यवाही पर रोक से इनकार

New Delhi News: दिल्ली हाईकोर्ट ने सोमवार को पूर्व भारतीय क्रिकेटर और टीम इंडिया...

खबरें और भी हैं...