Latest Newsझारखंडझारखंड : पानी रे पानी तेरा रंग ऐसा, खून जैसा रंग, जी...

झारखंड : पानी रे पानी तेरा रंग ऐसा, खून जैसा रंग, जी हां, इस पहाड़ी से निकलती है ऐसी ही धारा…

spot_img
spot_img
spot_img

साहेबगंज : Science कहता है कि पानी रंगहीन गंधहीन और स्वादहीन होता है, मगर प्रकृति के आंगन में तो चमत्कार (Miracle) कुछ भी हो सकता है।

पानी की धारा का लाल रंग देखकर लोग चौंक जाते हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं साहेबगंज जिले के मिर्जा चौकी थाना क्षेत्र के कीर्तनिया बेलभद्री पहाड़ (Kirtania Belbhadri Pahar) से आजकल निकल रही खून के रंग के पानी की धारा की।

बताया जा रहा है कि इसे देखकर ग्रामीणों में कौतूहल है और कई लोग इसे दैवीय चमत्कार (Divine Miracle) मान रहे हैं। कई लोग इसे लेकर कई तरह के कयास भी लगा रहे हैं।

पहाड़ी से निकल रहे पानी को लेकर लोगों की आस्था चर्चा में है। कुछ लोग पूजा पाठ भी कर रहे हैं।

जनिए यह कहानी, ग्रामीणों की जुबानी

ग्रामीणों का कहना है कि इस पहाड़ में भगवान शिव (Lord Shiva) का वास है। किसी ने पोकलेन से चोट पहुंचा दी होगी, जिसके कारण शिवलिंग से खून निकलना शुरू हुआ है।

इसे आस्था का विषय मानकर कुछ लोग पूजा पाठ भी कर रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि इस पानी को कई लोग बोतल में भर कर ले भी जा रहे हैं। कई ग्रामीण बता रहे हैं कि इस पहाड़ी से पहली बार ऐसा पानी निकल रहा है।

जानिए विशेषज्ञ की राय

मॉडल डिग्री कॉलेज राजमहल के प्राचार्य सह भूगर्भ शास्त्री Dr. Ajit Singh ने बताया कि कीर्तनिया पहाड़ी से जो लाल तरल पदार्थ निकल रहा है ,पहली बार देखने पर लगता है कि वहां लेटराइट बॉक्साइट कंटेंट (Laterite Bauxite Content) का डिपाजिट हो वाटर रिजर्वायर और आर्टिजन के दबाव के कारण सरफेस पर फ्लो हो रहा है।

दूसरी बात यह भी हो सकता है कि मोरन (Stony Red Soil) होता है, वह भी पानी के कांटेक्ट में रेड कलर हो जाता है।

डॉ अजीत सिंह ने बताया कि इस संबंध में जिला प्रशासन को भी जानकारी दी गई है। GSI और रांची विश्वविद्यालय के भू विज्ञान विभाग (Department of Geology) के डॉ विजय कुमार को भी इस संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई है।

उन्होंने बताया कि बिना जांच किए फिलहाल कयास ही लगाए जा सकते हैं। जांच के बाद सामने आएगी सही जानकारी।

spot_img

Latest articles

NIA मामलों में देरी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, झारखंड सहित 17 राज्यों को नोटिस

Supreme Court strict on delay in NIA cases: देश में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA)...

झारखंड के कोयला क्षेत्रों में आम हड़ताल का व्यापक असर, उत्पादन और कामकाज ठप

Impact of the Nationwide General Strike : केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर आयोजित...

पर्यावरण पर सजी खास फिल्म महोत्सव की शाम, राज्यपाल ने किया उद्घाटन

CMS Vatavaran Ranchi Travelling Film Festival Inaugurated : रांची के ऑड्रे हाउस में मंगलवार...

कोकर इलाके में कार-ऑटो की टक्कर, पांच लोग घायल, पुलिस ने संभाला मोर्चा

Car-Auto Collision : राजधानी रांची के कोकर इलाके में गुरुवार दोपहर एक तेज रफ्तार...

खबरें और भी हैं...