Homeझारखंडझारखंड : प्रेमी से मिलने पर परिजनों ने लगाई रोक तो छात्रा...

झारखंड : प्रेमी से मिलने पर परिजनों ने लगाई रोक तो छात्रा ने फांसी लगाकर दे दी जान ; 30 जुलाई को था Birthday

Published on

spot_img

जमशेदपुर: गालूडीह थाना क्षेत्र के बड़बिल में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां परिजनों ने प्रेमी से मिलने पर रोक लगाई तो नाराज बीए पार्ट टू की छात्रा ने फांसी के फंदे पर झूलकर अपनी जान गंवा दी।

पुलिस के अनुसार, शुरुआती छानबीन में यही पता चला है कि घटना के पीछे का कारण प्रेम प्रसंग ही है। दीपिका जिस युवक से प्यार करती थी, घर वाले उसे पसंद नहीं करते थे।

साथ ही दीपिका को उससे मिलने-जुलने पर भी रोक लगा दी थी। इससे वह नाराज चल रही थी। हालांकि, पुलिस अन्य बिंदुओं पर भी छानबीन कर रही है।

झारखंड: प्रेमी से मिलने पर परिजनों ने लगाई रोक तो छात्रा ने फांसी लगाकर दे दी जान ; 30 जुलाई को था Birthday

30 जुलाई को था बर्थडे

मृतका 18 वर्षीया छात्रा दीपिका भगत घाटशिला कॉलेज में पढ़ाई कर रही थी। 30 जुलाई को उसका बर्थडे था।

घर में छात्रा के बर्थडे सेलिब्रेशन की तैयारी चल रही थी। इससे पहले बुधवार 28 जुलाई की सुबह ही उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

झारखंड : प्रेमी से मिलने पर परिजनों ने लगाई रोक तो छात्रा ने फांसी लगाकर दे दी जान ; 30 जुलाई को था Birthday

बता दें कि दीपिका की मां कल्याणी भगत सरकारी स्कूल की शिक्षिका हैं, जबकि पिता रसराज भगत पीबी ईंट भट्‌ठे में काम करते हैं।

दीदी के साथ रहती थी छात्रा

दीपिका बड़बिल गांव में अपनी दीदी उर्मिला के साथ रहती थी। उर्मिला ने पुलिस को बताया कि मंगलवार रात दीपिका उसके साथ सोई थी।

सुबह उठने के बाद मुंह-हाथ धोया, उसके बाद कमरे का दरवाजा बंद कर साड़ी से फंदा बनाकर जान दे दी।

परिवार के लोगों ने आनन-फानन में उसे नीचे उतारा और निजी क्लिनिक ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

spot_img

Latest articles

रांची में रेडिसन ब्लू होटल संग रोशनी के त्योहार में हों शामिल, चटोरी गली ब्रंच में लें स्ट्रीट फूड का मजा

Radisson Blu Hotel Ranchi: रेडिसन ब्लू होटल रांची सभी शहरवासियों और मेहमानों को दिवाली की...

लोअर बाजार थाने के ASI, हवलदार और सिपाही सस्पेंड, भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस, SSP बोले…

Ranchi News: झारखंड पुलिस में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्ती का नया दौर शुरू हो...

सहारा की ज्यादातर संपत्तियां अडानी के हवाले? सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी का इंतजार

New Delhi News: सहारा समूह का लंबे समय से अटका वित्तीय विवाद अब एक...

अगस्त 2025 में भारत के स्मार्टफोन निर्यात में 39% की उछाल

Smartphone exports jump 39%: भारत के स्मार्टफोन निर्यात ने अगस्त 2025 में शानदार प्रदर्शन...

खबरें और भी हैं...