झारखंड

झारखंड : हेडमास्टर पर छात्राओं को गलत तरीके से छूने का लगा आरोप तो ग्रामीण उबले, अब जांच कराने की मांग

बोकारो: जिले के एक सरकारी विद्यालय (Government School) की छात्राओं को गलत तरीके से छूने का मामला सामने आया है। इस हरकत का आरोप विद्यालय के हेडमास्टर (Head Master) पर ही छात्राओं ने लगाया है।

यह आरोप एक नहीं बल्कि स्कूल की सात छात्राओं ने Head Master पर लगाया है। जानकारी के अनुसार बेरमो के मध्य विद्यालय (Middle School) में कक्षा छह से आठवीं तक की पढ़ाई करने वाली छात्राओं की ओर से लगाए गए इस आरोप के बाद इलाके के हड़कंप मचा हुआ है।

हालांकि मौके पर पहुंचे स्थानीय जनप्रतिनिधियों और प्रबुद्धजनों को लोगों को समझाकर किसी तरह से शांत करा दिया है।

बताया जा रहा है कि घटना का पता चलने पर बेरमो BDO मधु कुमारी, पंचायत मुखिया, बेरमो बीस सूत्री उपाध्यक्ष कृष्ण चांडक, सांसद प्रतिनिधि नवीन पांडेय, मनोज सिंह, JMM के प्रखंड अध्यक्ष संतोष महतो व काफी संख्या में ग्रामीण विद्यालय पहुंचे।

घटना को लेकर ग्रामीण आक्रोशित थे। लोगों के समझाने के बाद वे शांत हुए। ग्रामीण हेडमास्टर (Rural Head Master) पर कार्रवाई की मांग BDO से कर रहे थे।

सात छात्राओं ने लगाया है आरोप

हेडमास्टर पर सात छात्राओं ने आरोप लगाया है। BDO ने हेडमास्टर से पूछताछ (Inquiry) की। कहा एक छात्रा मनगढ़ंत आरोप लगा सकती है लेकिन सात-सात छात्राओं के आरोप बेबुनियाद नहीं हो सकती।

वहीं दूसरी ओर हेडमास्टर ने कहा कि छात्राओं के आरोप बेबुनियाद और निराधार है। कहा, 15 अगस्त को कार्यक्रम में छात्राओं ने डीजे की मांग रखी थी।

उसे पूरा न करने के कारण यह षड्यंत्र किया गया है। बाद में छात्राओं के परिजनों की सहमति पर Head Master को एक बार सुधरने का मौका दिए जाने की बात कही।

बीस सूत्री उपाध्यक्ष ने मामले को निंदनीय बताया

वहीं बीस सूत्री उपाध्यक्ष कृष्ण चांडक ने कहा कि यह निंदनीय घटना है। छात्राओं के साथ अगर ऐसी हरकत हुई है, तो राज्य के शिक्षा मंत्री (Minister of Education) से उच्चस्तरीय जांच की मांग करेंगे।

दोषी पर कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं BDO ने कहा कि घटना की पूरी जानकारी छात्राओं ने दी है। इनके अभिभावकों का भी राय पूछा गया। कहा कि एक बार इन्हें मौका दिया जाएगा।

विदित हो कि 25 अगस्त को अभिभावक, शिक्षक संगोष्ठी हुई थी। इसी बीच मामला छात्राओं ने उठाई थी। जिसके बाद बेरमो प्रमुख गिरजा देवी ने बेरमो BDO को जानकारी दी थी।

हालांकि अभी तक इसकी पूरी से पुष्टि नहीं हो सकी है कि क्या वास्तव पर Head Master ने ऐसी हरकत की। इस बात का पता तभी चल सकेगा, जब इसकी पुख्ता जांच होगी। बहरहाल, इसमें जांच कराने की बात कही जा रही है।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker