झारखंड : पत्नी ने पति की हत्या कर थाने में किया सरेंडर, सिर और गर्दन में वार कर…

रात भी कुछ मामले को लेकर पति-पत्नी में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि पत्नी ने धारदार हथियार से पति के सिर और गर्दन में वार कर हत्या कर दी

News Desk
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पश्चिमी सिंहभूम: चक्रधरपुर प्रखंड (Chakradharpur Block) के टोकलो थाना (Toklo Police Station) स्थित हतनाबेड़ा गांव में धारदार हथियार (Edged Weapon) से मारकर एक पत्नी ने पति की हत्या कर दी।

जानकारी के अनुसार आपसी विवाद (Mutual Dispute) में पत्नी सीमा होनहागा ने धारदार हथियार से पति बुधराम सामड की हत्या कर दी।

घटना शुक्रवार देर रात की है। बताया गया कि हतनाबेड़ा गांव में बुधराम सामड का कुछ साल पहले सीमा होनहागा के साथ विवाह हुआ था। विवाह के बाद से दोनों में विवाद होने लगा था।

कुछ मामले को लेकर पति-पत्नी में विवाद हो गया

रात भी कुछ मामले को लेकर पति-पत्नी में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि पत्नी ने धारदार हथियार से पति के सिर और गर्दन में वार कर हत्या कर दी।

इसके बाद शनिवार की सुबह पत्नी ने टोकलो थाना पहुंचकर सरेंडर (Surrender) कर दिया। टोकलो थाना प्रभारी विल्सन गुड़िया ने बताया कि पत्नी ने आपसी विवाद में पति की हत्या कर दी। पत्नी ने सरेंडर कर दिया है।

TAGGED:
Share This Article