Homeझारखंडझारखंड : युवक ने शादी का झांसा दे नाबालिग से बनाया शारीरिक...

झारखंड : युवक ने शादी का झांसा दे नाबालिग से बनाया शारीरिक संबंध, अब शादी से किया इनकार, मामला थाना में

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

धनबाद: 16 साल की नाबालिग लड़की को पहले फोन पर Message किया। फिर बातचीत हुई। बात आगे बढ़ी। बढ़ते-बढ़ते इतनी बढ़ गयी कि दोनों में शारीरिक संबंध (Physical Relationship) बन गये।

बात फिर बढ़ी और बढ़कर दोनों के परिजनों तक पहुंच गयी। शादी (Marrige) का मुद्दा उठा। लेकिन, लड़के ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया। अब मामला अब थाना में है।

घटना बलियापुर थाना क्षेत्र के रांगामाटी इलके की है। 16 साल की नाबालिग लड़की ने बलियापुर थाना में लिखित शिकायत (Written Complaint) देकर न्याय की गुहार लगायी है।

दो बार किया यौन शोषण

नाबालिग ने आरोप लगाया है कि शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण (Sexual Exploitation) किया गया है। नाबालिग ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का यह आरोप अपने बड़े भाई के साले पर लगाया है

। आरोपी का नाम सुजीत कुमार है। आरोपी धनसार थाना क्षेत्र स्थित डूहाटांड़ (Dohatand) निवासी अजीत रावानी का पुत्र है।

नाबालिग लड़की ने आरोप लगाया है कि करीब चार महीने पहले सुजीत ने उसे फोन पर मैसेज किया। उसके बाद दोनों में बातचीत भी शुरू हो गयी।

धीरे-धीरे दोनों एक-दूसरे के काफी करीब आ गये। इसी दौरान सुजीत ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दो बार यौन शोषण किया।

लड़की का कहना है कि इसकी जानकारी जब उसके परिजनों को मिली, तो उन्होंने 21 दिसंबर को सुजीत और उसके परिवारवालों को बुलाया और शादी करने की बात कही। लेकिन, सुजीत ने उससे शादी करने से इनकार कर दिया।

आरोपी के खिलाफ की जायेगी सख्त कार्रवाई

सुजीत द्वारा शादी करने से इनकार करने पर नाबालिग लड़की ने बलियापुर थाना में लिखित शिकायत कर न्याय की गुहार लगायी है। बलियापुर पुलिस (Balliapur Police) मामले की जांच में जुट गयी है।

कहा जा रहा है कि थाना में शिकायत की भनक मिलते ही आरोपी और उसके परिवारवाले मामले को दबाने में जुट गये हैं। इधर, थाना प्रभारी पंकज कुमार वर्मा (Pankaj Kumar Verma) ने बताया कि आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी।

spot_img

Latest articles

आज से झारखंड में शुरू होगा धान खरीद अभियान, किसानों को मिलेगा 2450 रुपये प्रति क्विंटल भुगतान

Ranchi: झारखंड सरकार आज से पूरे राज्य में धान अधिप्राप्ति अभियान की शुरुआत करने...

2030-31 तक बिजली वितरण निगम को चाहिए 18 हजार करोड़ से ज्यादा का राजस्व

रांची: झारखंड राज्य बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने आने वाले वर्षों के लिए...

झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश: JPSC सफल अभ्यर्थियों की तुरंत नियुक्ति के निर्देश

रांची। झारखंड हाईकोर्ट ने दिव्यांग कोटे के अभ्यर्थी राहुल वर्धन सहित 11वीं से 13वीं...

ग्रामीण इलाकों के बैंक बने अपराधियों का नया निशाना, झारखंड में बढ़ी लूट और चोरी की घटनाएं

Ranchi :  झारखंड के अलग-अलग जिलों में बैंक लूट, एटीएम तोड़फोड़ और चोरी की...

खबरें और भी हैं...