Homeक्राइमझारखंड : युवक पर बम से हमला, उड़े शरीर के चिथड़े, मौत

झारखंड : युवक पर बम से हमला, उड़े शरीर के चिथड़े, मौत

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

देवघर: नगर थाना क्षेत्र के कोरियासा राजकृत मध्य विद्यालय (Koriyasa Government Middle School) के सामने अपराधियों (Criminals) ने एक शख्स पर बम से हमला किया।

हमले में शख्स के शरीर के चिथड़े हो गए। मृतक की पहचान लक्ष्मी यादव (Laxmi Yadav) के रूप में हुई है। बताया जाता है कि छह की संख्या में आए अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस ने क्षत-विक्षत हालत में शव को बरामद किया और पोस्टमार्टम (Postmortem) के लिए भेजा।

इस घटना से पूरे देवघर में अफरा-तफरी मच गई

जानकारी के मुताबिक देवघर नगर थाना (Deoghar Nagar Police Station) क्षेत्र अंतर्गत कोरियासा राजकीयकृत मध्य विद्यालय के सामने व्यक्ति की बम मारकर हत्या (Murder) कर दी गई।

बुधवार तड़के छह बजे 4-6 की संख्या में आए अपराधियों ने लक्ष्मी यादव नाम के शख्स को निशाना बनाकर बम फेंका। बम फटते ही शख्स के शरीर के चिथड़े उड़ गए।

उसका सिर बुरी तरह से क्षत-विक्षत हो गया। घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। बमबाजी की इस घटना से पूरे देवघर में अफरा-तफरी मच गई। मार्केट (Market) में दहशत का माहौल है। लोगों ने दुकानें बंद कर ली।

सुनियोजित साजिश के तहत घटना को दिया गया अंजाम

घटना की सूचना मिलते ही देवघर SDPO पवन कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और छानबीन शुरू की। परिजनों का कहना है कि लक्ष्मी यादव को जमीन को लेकर कुछ लोगों से विवाद (Dispute) चल रहा था।

4-6 की संख्या में आए अपराधियों ने सुनियोजित साजिश के तहत घटना को अंजाम दिया। SDPO पवन कुमार ने बताया कि आरंभिक जांच में कुछ लोगों के नाम सामने आए हैं।

अनुसंधान जारी है। बताया जाता है कि मृतक लक्ष्मी यादव के खिलाफ भी कुंडा थाना में आपराधिक मामला दर्ज है।

spot_img

Latest articles

राहुल गांधी का यूरोप दौरा, लंदन के रास्ते जर्मनी रवाना, बर्लिन में करेंगे अहम मुलाकातें

Rahul Gandhi's Europe Tour : लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi)...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...

आजसू पार्टी में महिलाओं की मजबूत भागीदारी, रांची में हुआ मिलन समारोह

Strong Participation of Women in AJSU Party: आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में मिलन...

खबरें और भी हैं...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...