झारखंड : युवक ने जन्मदिन पर ‘काटा केक’, पुलिस ने किया गिरफ्तार

News Aroma Media
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

कोडरमा: तिलैया थाना क्षेत्र के रामनगर में गुरुवार की रात एक युवक के Birthday Party  में रिवाल्वर (Revolver) लहराया गया। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस ने इसे गंभीरता से लेते हुए दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रवीण पुष्कर ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता (Press Conference) कर इसकी जानकारी दी। बताया कि गुरुवार की रात SP कुमार गौरव को बर्थडे पार्टी के दौरान अवैध हथियार का प्रदर्शन करने की गुप्त सूचना मिली थी।

झारखंड : युवक ने जन्मदिन पर 'काटा केक', पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस मामले की जांच में जुट गई

इसके बाद तिलैया थाना के पुलिस अवर निरीक्षक लव कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक राजेश्वर पासवान और सशस्त्र बल ने रामनगर के एक कच्चे मकान में छापेमारी (Raid) की। इस दौरान एक छह राउंड रिवाल्वर और 0.38 की दो जिंदा गोली बरामद की।

मौके पर पुलिस ने बिहार के नवादा जिला अंतर्गत सीतामढ़ी थाना क्षेत्र के रसलपुरा निवासी अंकित राज और अजीत कुमार को गिरफ्तार कर लिया।

पदाधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध Arms Act  के तहत मामला दर्ज किया गया है। वहीं बर्थडे पार्टी में शामिल अन्य लोगों की खोजबीन की जा रही है। साथ ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Share This Article