गुमला में भालू के हमले से दो लोगों की मौत, एक घायल

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गुमला: गुमला में जंगली हाथियों के बाद अब भालूओं ने भी कहर बरपाना शुरू कर दिया है।

जिले के करंज थाना क्षेत्र के अम्बेरा नगेसिया टोली में पहाड़ से नीचे उतर कर एक जंगली भालू ने गुरुवार को तीन लोगों पर हमला बोल दिया। इस हमले में ललित किसानॉ, सुभाष किसान व मंगलेश्वर किसान गंभीर रूप से घाय़ल हो गये।

ललित किसान की मौत घटनास्थल पर हो गई। ग्रामीणों व परिजनों द्वारा अन्य दोनों घायलों को सिसई रेफरल अस्पताल में ले जाया गया।

इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है

इनकी स्थिति गंभीर देख चिकित्सक ने दोनों घायलों को रिम्स रांची रेफर कर दिया। मगर रिम्स पहुंचते ही सुभाष ने भी दम तोड़ दिया। मंगलेश्वर किसान का इलाज रिम्स में चल रहा है, जहां उसकी स्थिति गंभीर बतायी जा रही है।

इधर, घटना की जानकारी होते ही बीजेपी के मंडल अध्यक्ष मनोज बर्मा, जेएमएम के सुशील केरकेट्टा, अनिल साहू, सुधीर साहू, समाजसेवी जोन एक्का व ग्रामीण घटनास्थल व पीड़ितों के घर पहुंचे।

उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाया। घायलों को रिम्स ले जाने व इलाज में पूर्व स्पीकर डा. दिनेश उरांव ने काफी सहयोग किया। इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है।

Share This Article