Latest NewsझारखंडJMM नेता सुप्रियो भट्टाचार्य ने भाजपा को दिखाया आईना, हेमंत सरकार ने...

JMM नेता सुप्रियो भट्टाचार्य ने भाजपा को दिखाया आईना, हेमंत सरकार ने युवाओं को..

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची : झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के वरिष्ठ नेता सुप्रियो भट्टाचार्य (Supriyo Bhattacharya) ने कहा कि गुरुवार का दिन इस राज्य के लिए विशेष दिन रहा।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) ने 2550 युवाओं के बीच सरकारी नियुक्ति पत्र वितरित किया। दो साल के कोरोना काल के बाद हेमंत सरकार ने नियुक्ति से संबंधित कार्य को शुरू कर दिया है।

भट्टाचार्य गुरुवार को हरमू रोड स्थित पार्टी कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि रघुवर सरकार के पांच साल में 2014 से 2019 तक संविदा में उनकी नियुक्ति हुई थी, जिसमें एक भी जेपीएससी के नहीं थे।

इसलिए सबसे पहले 2021 के अंत में 24 जिलों में 24 खेल पदाधिकारियों के नियुक्ति के साथ यह प्रकिया शुरू हुई। इसके बाद लगभग 20 वर्ष के बाद 129 कृषि पदाधिकारियों की नियुक्ति हेमंत सरकार ने की।

भाजपा ने शर्म, हया और नैतिकता सभी को त्याग दिया

भट्टाचार्य (Bhattacharya) ने कहा कि राज्य विधि प्रयोगशाला में 11 वर्ष के बाद 37 नियुक्ति हुई। इसमें कार्मिक विभाग ने 252 जेपीएससी के गजटेड ऑफिसर, श्रम विभाग ने 11 हजार 406 लोगों को निजी क्षेत्रों में नियुक्ति, 217 आयुष चिकित्सकों की नियुक्ति, रिम्स में 320 नर्स की नियुक्ति, जेपीएससी के द्वारा 617 सहायक इंजीनियर की नियुक्ति, 32 वेटनरी डॉक्टर, 417 चिकित्सा पदाधिकारी, सहायक लोक अभियोजक 107 लोगों की नियुक्ति, माध्यमिक विद्यालय के तीन हजार 469 नियुक्तियां हुई।

उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार (Hemant Sarkar) की उपलब्धि और कोरोना प्रबंध से भाजपा बौखला गयी है। आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रांची पहुंचे और गिरिडीह में सभा करने गये। भाजपा ने शर्म, हया और नैतिकता सभी को त्याग दिया है।

विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जिनके मणिपुर के 17 विधायकों ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर कहा कि मणिपुर बर्बाद हो गया है, सरकार को बर्खास्त कीजिए। इसपर नड्डा (Nadda) ने गिरिडीह में कुछ बात नहीं की। भाजपा केवल धर्म और जाति की राजनीति करती है।

भट्टाचार्य ने कहा…

भट्टाचार्य ने कहा कि भाजपा ने नौ वर्ष के कार्यकाल में 18 हजार करोड़ की जगह पर मात्र 70 हजार ही नौकरी दिया। छह हजार रुपये किसानों के खाते में दिया। यूरिया और खाद्य (Urea and Food) से सब्सिडी तक हटा दिया।

उज्ज्वला योजना (Ujjwala Yojana) के तहत सभी घर में 10 किलो का एक लोहा का डब्बा थमा दिया, जो दुबारा कभी रिफिल ही नहीं हुआ। उन्होंने नड्डा पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य में बाहरी घुसपैठ हो रहा है, तो आखिर आपके गृह मंत्री क्या कर रहे हैं।

spot_img

Latest articles

घर बैठे ऐसे करें SIR डेटा चेक, नाम कटने का डर होगा खत्म

Check your SIR Data from Home : भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची (Voter...

बोकारो स्टील प्लांट के GM दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार

Bokaro Steel Plant GM Arrested on rape Charges : बोकारो स्टील प्लांट के एक...

नशे में युवक ने किया बुजुर्ग के सिर पर टांगी से वार

Elderly man Attacked with a Sickle on his Head : लातेहार जिले के महुआडांड़...

खबरें और भी हैं...

घर बैठे ऐसे करें SIR डेटा चेक, नाम कटने का डर होगा खत्म

Check your SIR Data from Home : भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची (Voter...

बोकारो स्टील प्लांट के GM दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार

Bokaro Steel Plant GM Arrested on rape Charges : बोकारो स्टील प्लांट के एक...