झारखंड आ रहे झामुमो विधायक स्टीफन मरांडी की ट्रेन में बिगड़ी तबीयत, ओडिशा के अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीर

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: JMM के वरिष्ठ नेता व पाकुड़ (Pakur) के महेशपुर से विधायक स्टीफन मरांडी की अचानक ओडिशा (Odisha) में तबीयत बिगड़ गई।

जिसके बाद उन्हें बलांगीर के भीम भोई मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें संबलपुर रेफर (Sambalpur Refer) कर दिया गया।

बताया जा रहा है कि वे ट्रेन से झारखंड आ रहे थे, यात्रा के दौरान ही उनकी तबीयत बिगड़ गई, वे गंभीर रूप से बीमार पड़ गए।

जिसके बाद उन्हें बलांगीर मेडिकल कॉलेज अस्पताल (Balangir Medical College Hospital) में भर्ती कराया गया।

वेल्लोर से आ रहे थे झारखंड

मिली जानकारी के अनुसार विधायक स्टीफन मरांडी ट्रेन से वेल्लोर से झारखंड आ रहे थे।

तभी उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें बलांगीर रेलवे स्टेशन (Balangir Railway Station) पर उतारना पड़ा।

जहां से उन्हें एंबुलेंस द्वारा बलांगीर के भीम भोई मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया।

एक विशेष चिकित्सा दल ने उनका वहां इलाज शुरू किया।

जहां, उनका ऑक्सीजन (Oxygen) लेवल लगातार कम हो रहा था, जिसके बाद प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें आगे के इलाज के लिए संबलपुर के बुर्ला अस्पताल में रेफर कर दिया गया।

स्टीफन मरांडी की हालत गंभीर

इस दौरान बलांगीर जिलाधिकारी लंबोदर धरूआ और बलांगीर के अतिरिक्त एसपी स्वयं निगरानी में वहां मौजूद थे।

पुलिस खुद एक विशेष मेडिकल टीम के साथ स्टीफन मरांडी को एंबुलेंस से बुर्ला अस्पताल ले गई।

इस मामले पर अभी तक ना तो प्रशासन और ना ही चिकित्सा अधिकारियों ने कोई प्रतिक्रिया दी है।

मालूम हो कि उनकी तबीयत अभी भी गंभीर बनी हुई है। विधायक स्टीफन मरांडी के साथ उनकी एक बेटी भी मौजूद है।

TAGGED:
Share This Article