जस्टिस LPN शाहदेव ने झारखंड आंदोलन में बड़ी भूमिका निभाई: हेमंत सोरेन

News Desk
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड आंदोलनकारी जस्टिस LPN शाहदेव (Justice LPN Shahdev) की 11वीं पुण्यतिथि पर मंगलवार को CM हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वे एक ऐसी विभूति थे, जिन्होंने न्यायिक सेवा में होते हुए भी झारखंड आंदोलन (Jharkhand Movement) में बड़ी भागीदारी निभायी थी।

उन्होंने बिना किसी दल के बंधन में बंधे हुए अपनी बौद्धिक ऊर्जा से सींचा था। आने वाली पीढ़ियों को उनके दिखाये गये मार्ग का अनुसरण करना चाहिए।

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि…

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा (Arjun Munda) ने कहा कि जस्टिस शाहदेव ने झारखंड (Jharkhand) अलग राज्य आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी थी।

पूर्व CM एवं BJP विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा कि न्यायमूर्ति शाहदेव झारखंड आंदोलन में गिरफ्तार होने वाले प्रथम पूर्व न्यायमूर्ति थे।

पूर्व CM रघुवर दास ने उन्हें प्रसिद्ध न्यायविद, झारखंड आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाने वाला व्यक्तित्व बताया।

BJP झारखंड प्रदेश के अध्यक्ष व राज्यसभा के सांसद दीपक प्रकाश कहा कि वह झारखंड अलग राज्य आंदोलन के अग्रणी पंक्ति के नेता थे।

कई नेताओं कार्यकर्ता में शामिल

जस्टिस LPN शाहदेव चौक पर श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में न्यायमूर्ति शाहदेव के परिजनों के अतिरिक्त मंत्री रामेश्वर उरांव, पूर्व उप CM सुदेश महतो, सांसद संजय सेठ, विधायक CP सिंह, नवीन जायसवाल, महापौर आशा लाकड़ा, BJP झारखंड के संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, प्रदेश CM बालमुकुंद सहाय सहित कई नेताओं कार्यकर्ता शामिल थे।

TAGGED:
Share This Article