खेलो इंडिया-2021 में गटका, कलारीपायाट्टु, थांग-ता और मल्लखम्भ खेल शामिल

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: खेल मंत्रालय ने हरियाणा के पंचकूला में होने वाले खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2021 में चार देसी खेलों-गटका, कलारीपायाट्टू, थांग-ता और मल्लखम्भ को शामिल करने को अपनी मंजूरी दे दी है।

केंद्रीय खेल मंत्री किरण रिजिजू ने इसकी जानकारी देते हुए कहा, भारत में स्वदेशी खेलों की एक समृद्ध विरासत है और इन खेलों को संरक्षित करना, बढ़ावा देना तथा लोकप्रिय बनाना खेल मंत्रालय की प्राथमिकता है।

खेलो इंडिया गेम्स से बेहतर कोई प्लेटफॉर्म नहीं है जहां इन खेलों के एथलीट प्रतिस्पर्धा कर सकें।

मुझे यह घोषणा करते हुए बहुत खुशी हो रही है कि योगासन के साथ-साथ खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2021 में चार स्वदेशी खेलों को शामिल किया गया है।

कलारीपायाट्टू एक भारतीय मार्शल आर्ट है जो आधुनिक केरल में उत्पन्न हुआ था और यह पूरे विश्व में खेला जाता है।

स्वदेशी खेल मल्लखम्भ एक पारंपरिक खेल है, जिसमें एक जिमनास्ट एरियल योग करता है। यह मध्य प्रदेश और महारष्ट्र में काफी प्रसिद्ध है।

गटका पंजाब के सिखों से जुड़ी मार्शल आर्ट का एक रूप है।

यह छड़ी-लड़ाई की एक शैली है, जिसमें लकड़ी की छड़ें होती हैं, जो तलवारों का अनुकरण करने के लिए होती हैं।

थांग-ता भी मार्शल आर्ट का एक भारतीय रूप है जो पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में उत्पन्न होता है।

थांग-ता मार्शल आर्ट्स के हुयेन लैंग्लोन रूप का सशस्त्र लड़ाकू घटक है।

Share This Article