झारखंड

खेलो इंडिया : मंत्री हफीजुल अंसारी ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित

प्रतियोगिता में झारखंड टीम की छह बालक, छह बालिका, दो कोच, एक-एक टीम प्रबंधक और एक तकनीकी पदाधिकारियों ने भाग लिया था

रांची: खेलो इंडिया (Khelo India) में अपना हुनर दिखाने वाले खिलाड़ियों का मंत्री हफीजुल अंसारी ने सम्मानित किया।

चार से 13 जून तक पंचकूला (हरियाणा) में आयोजित इस प्रतियोगिता में शामिल झारखंड राज्य मलखंब खिलाड़ियों (Malkhamb Players) को खेलो इंडिया का प्रमाण पत्र देकर अपने आवास पर सम्मानित किया।

प्रतियोगिता में झारखंड टीम की छह बालक, छह बालिका, दो कोच, एक-एक टीम प्रबंधक और एक तकनीकी पदाधिकारियों ने भाग लिया था।

खेलो इंडिया यूथ गेम्स (Khelo India Youth Games) में झारखंड मलखंब टीम ने अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दिखाया था। मंत्री ने सबों को सम्मानित करने के अलावा भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा कि इस वर्ष विभागीय कैलेंडर में इस खेल को शामिल किया जाएगा। नियमित अभ्यास के लिए जल्द से जल्द झारखंड राज्य मलखंब एसोसिएशन (Jharkhand State Malkhamb Association) को सभागार उपलब्ध करा दिया जाएगा।

इन खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

बालक वर्ग में निखिल कुमार (कप्तान), रॉकी कुमार (उपकप्तान), जीतेश कुमार, राकेश नायक, विकास कुमार, आकाश कुमार, प्रशिक्षक संजय कुमार।

बालिका वर्ग में रशिम कुमारी (कप्तान), अनुशिखा कुमारी (उपकप्तान), खुशी कर्मकार, मनीषा उरांव, सिम्पी कुमारी, रिया कुमारी, प्रशिक्षक विवेक कुमार, टीम प्रबंधक कुश कुमार साहू, तकनीकी पदाधिकारी अजय झा।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker