Latest Newsझारखंडखूंटी किसान की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

खूंटी किसान की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

खूंटी: मारंगहादा थाना क्षेत्र में शनिवार की देर रात कांडे तुबिद गांव में चमरा मुंडा (Chamra Munda) उर्फ चमरू ( 25) की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या (Murder) कर दी। अपराधियों ने चमरू को छह गोलियां मारी।

जानकारी के अनुसार चमरा मुंडा खेत में सिंचाई कर शनिवार रात लगभग आठ बजे अपने घर लौट रहा था। घर से महज तीन सौ मीटर की दूरी पर अज्ञात अपराधियों ने उसे गोलियों से छलनी कर दिया।

अपराधियों ने चमरा मुंडा को गोली मार दी

बताया गया गोली लगने से चमरा मुंडा गंभीर रूप से घायल हो गया। स्वजन उसे सदर अस्पताल खूंटी ले कर आये, पर उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों (Physicians) ने उसे Rims  रांची रेफर कर दिया, पर रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

मृतक चमरा मुंडा की गर्भवती पत्नी पिंकी बॉबी तिड़ू (Wife Pinky Bobby Tidu) ने पुलिस को बताया कि वह रात को लगभग आठ बजे अपने पति कें खेत से लौटने का इंतजार कर रही थी।

घर से महज कुछ दूरी पर अपराधियों ने चमरा मुंडा को गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर पत्नी जब बाहर निकली, तब तक अपराधी फरार हो चुके थे और चमरा मुंडा जमीन पर गिरा पड़ा था।

फिलहाल हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका

पिंकी ने पुलिस को बताया कि उसके घर से लगभग तीन सौ मीटर की दूरी पर रात को पांच-छह लोग खड़े थे, लेकिन वह उनके इरादों को भांप नहीं सकी। अंधेरा के कारण वह उन लोगों को पहचान नहीं पाई।

पुलिस ने रविवार को सदर अस्पताल खूंटी में शव का पोस्टमार्टम कराकर स्वजनों को सौंप दिया। इस संबंध में SDPO अमित कुमार (SDPO Amit Kumar) ने कहा कि पुलिस हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है। फिलहाल हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।

spot_img

Latest articles

घर बैठे ऐसे करें SIR डेटा चेक, नाम कटने का डर होगा खत्म

Check your SIR Data from Home : भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची (Voter...

बोकारो स्टील प्लांट के GM दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार

Bokaro Steel Plant GM Arrested on rape Charges : बोकारो स्टील प्लांट के एक...

नशे में युवक ने किया बुजुर्ग के सिर पर टांगी से वार

Elderly man Attacked with a Sickle on his Head : लातेहार जिले के महुआडांड़...

खबरें और भी हैं...

घर बैठे ऐसे करें SIR डेटा चेक, नाम कटने का डर होगा खत्म

Check your SIR Data from Home : भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची (Voter...

बोकारो स्टील प्लांट के GM दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार

Bokaro Steel Plant GM Arrested on rape Charges : बोकारो स्टील प्लांट के एक...