झारखंड : पइका और छऊ नृत्य से होगा तेजस्वी यादव का स्वागत

Digital News
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

खूंटी: राजद नेता तेजस्वी यादव के 19 सितंबर को रांची आने पर खूंटी जिले के सैकड़ों राजद कार्यकर्ता उनके स्वागत के लिए रांची जायेंगे।

इस संबंध में राजद के जिलाध्यक्ष सहजादा खान और महासचिव मनोज कुमार मंटू ने बताया कि तेजस्वी यादव के रांची आने पर पईका और छऊ नृत्य के साथ उनका पारंपरिक ढंग से स्वागत किया जायेगा।

उन्होंने बताया कि 20 सितंबर को रांची के डीबडीह में होनेवाले राजद के सम्मेेलन में खूंटी जिले के सैकड़ों कार्यकर्ता भाग लेंगे।

तेजस्वी यादव के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए राजद के जिलाध्यक्ष सहजादा खान, महासचिव मनोज कुमार मंटू, दिनेश यादव, कमाल खान, जयराज मिश्रा, जोनसन मुंडू, सावना मुंडू सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को तोरपा, मुरहू और अड़की प्रखंड का दौरा कया और लोगों से कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।

Share This Article