राज्यपाल से मुलाकात कर की रेड क्राॅस सोसाइटी की राज्य और सभी जिलों में शाखा के गठन की मांग

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

खूंटी: रेड क्राॅस सोसाइटी के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को रांची में राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात कर रेड क्राॅस सोसाइटी की राज्य और सभी जिलों में शाखा के गठन का आग्रह किया।

रेड क्राॅस सोइटी के सदस्यों ने कहा कि अभी तक सोसाइटी कर न तो राज्य शाखा का गठन किया गया है और न ही जिलों में।

उन्होंने कहा कि सभी जिलों में रेड क्राॅस का गठन हो जाने से अधिक से अधिक लोग इसके सदस्य बनेंगे और सोसाइटी के कार्यों में तेजी आयेगी।

मौके पर खूंटी के सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार, रेड क्राॅस सोइटी खूंटी के सचिव श्रीपालचंद जैन, चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ सुशील कुमार, रांची के जय प्रकाश गुप्ता आदि शाामिल थे।

Share This Article