Homeझारखंडरांची सुखदेवनगर इलाके से नाबालिग बच्ची के अपहरण मामले में FIR दर्ज

रांची सुखदेवनगर इलाके से नाबालिग बच्ची के अपहरण मामले में FIR दर्ज

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: सुखदेवनगर थाना क्षेत्र की रहने वाली 13 साल की एक नाबालिग लड़की (Minor girl) के अपहरण (Kidnapped) के आरोप में बच्ची के पिता ने एक युवक के खिलाफ सुखदेवनगर थाना (Sukhdevnagar Police Station) में केस दर्ज कराया है। आरोपी का नाम आशीष टोप्पो है।

परिजनों ने नाबालिग के साथ अनहोनी की आशंका भी जताई है। बताया जा रहा है कि यह वारदात चार दिन पहले की है। इसके बाद से बच्ची के परिवार में हड़कंप मचा हुआ है।

शाम के समय घर से लापता हुआ बच्ची

नाबालिग के पिता ने पुलिस को दिए Application में कहा है कि बीते 10 सितंबर की शाम पांच बजे से उनकी पुत्री घर से गायब है। खोजबीन में पता चला कि उसी इलाके का आशीष उसे लेकर कहीं चला गया है।

पिता ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी अक्सर उसे बहला-फुसला कर अपने साथ ले जाता था। इसकी जानकारी मिलने के बाद आरोपी के परिजनों को समझाया और कहा कि उनकी पुत्री से आशीष को दूर रखें, लेकिन आरोपी की मां ने इसे गंभीरता से नहीं लिया।

इसके बाद आरोपी 10 सितंबर को उनकी पुत्री को बहला-फुसला कर ले गया। परिजनों का आरोप है कि पुलिस मामले (Police cases) को गंभीरता से नहीं ले रही है।

बहरहाल, राज्य में लगातार लड़कियों के खिलाफ अत्याचार बढ़ते जा रहे हैं। अब रांची में बच्ची के अपहरण का मामला सामने आया है।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...