Latest Newsक्राइमझारखंड में NH-31 पर ट्रक-PCR वैन की हुई टक्कर, ASI सहित चार...

झारखंड में NH-31 पर ट्रक-PCR वैन की हुई टक्कर, ASI सहित चार घायल, रिम्स रेफर

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

कोडरमा: तिलैया थाना क्षेत्र के झुमरीतलैया बाइपास एनएच-31 पर बुधवार की रात सड़क हादसे में पुलिस के एक एएसआइ सहित चार जवान घायल हो गए। घायलो में एएसआइ की हालत गंभीर बतायी जा रही है। इन्हें रिम्स भेजा गया है।

जानकारी के अनुसार झुमरीतिलैया बाइपास रेलवे ओवरब्रिज के कुछ कदम आगे एक खाली 12 चक्का ट्रक और पुलिस का एक नंबर पीसीआर वाहन के बीच सीधी टक्कर हो गई। घटना में तिलैया थाना के एसआइ मांगी उरांव गंभीर रूप से घायल हो गए।

आनन-फानन में इन्हें बेहतर इलाज के लिए रिम्स भेजा गया। घटना में पुलिस के जवान फलेंद्र सिंह, चालक महेश प्रसाद जायसवाल और अशोक कुमार भी घायल हो गए। इसमें अशोक का मामूली चोट लगी थी।

जबकि अन्य घायलों को झुमरीतिलैया बाइपास स्थित गीता क्लीनिक में भर्ती कराया गया। यहां सभी का प्राथमिक इलाज के बाद एएसआइ मांगी उरांव को रिम्स भेज दिया गया।

बताया गया कि कोडरमा कंट्रोल रूम वाहन संख्या (जेएच12जी 1701) के चालक ने बाईपास में अपना नियंत्रण खो दिया। इसके बाद उसकी टक्कर सामने से आ रही एक ट्रक (संख्या जेएच12 के 9993) से हो गई।

टक्कर के बाद ट्रक चालक वाहन को छोड़कर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर तिलैया थाना प्रभारी द्वारिका राम सहित अन्य पुलिसकर्मियों ने घायलों को तत्काल अस्पताल भेजा।

इस घटना के बाद बाइपास रोड में वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिसकर्मियों के सहयोग से जाम हटाया जा सका।

घटना की सूचना के बाद एसपी रात में ही अस्पताल में पहुंचे और घायल पुलिसकर्मियों का हालचाल लिया। उनके इलाज को लेकर आवश्यक निर्देश दिए।

spot_img

Latest articles

खराब हेयर कट विवाद में दो करोड़ मुआवजे पर सवाल, सुप्रीम कोर्ट ने जताई सख्ती

Bad Haircut Controversy: खराब हेयर कट को लेकर दर्ज उपभोक्ता विवाद में मुआवजे की...

रातू से लापता दो नाबालिग बहनें सुरक्षित मिलीं, रेलवे स्टेशन से पुलिस ने किया बरामद

Two Missing Minor sisters Found Safe : रातू थाना क्षेत्र के चटकपुर मिलन चौक...

राज्यभर में स्वास्थ्य जागरूकता की नई पहल, 24 प्रचार वाहनों को दिखाई गई हरी झंडी

New Initiative for Health Awareness : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड की ओर से राज्य...

कचहरी चौक के पास देर रात हंगामा, पुलिस मुठभेड़ में दो आरोपी गिरफ्तार

Late Night Commotion Near Kachari Chowk: राजधानी के Kachari Chowk के पास बीती रात...

खबरें और भी हैं...

खराब हेयर कट विवाद में दो करोड़ मुआवजे पर सवाल, सुप्रीम कोर्ट ने जताई सख्ती

Bad Haircut Controversy: खराब हेयर कट को लेकर दर्ज उपभोक्ता विवाद में मुआवजे की...

राज्यभर में स्वास्थ्य जागरूकता की नई पहल, 24 प्रचार वाहनों को दिखाई गई हरी झंडी

New Initiative for Health Awareness : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड की ओर से राज्य...