कोडरमा में घर से भाग गए थे लड़का-लड़की, आसनसोल से पुलिस ने दोनों को पकड़ा, अब मामला…

जब लड़की की शादी तय हुई तो 1 माह पहले दोनों घर से भाग गए, कोडरमा जिले में तिलैया थाना क्षेत्र के भादोडीह का है लड़का

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

कोडरमा: दो अलग समुदायों के लड़का- लड़की एक दूसरे से प्यार करते थे। उनका प्रेम प्रसंग (Love Affairs) वर्षों से चल रहा था।

जब लड़की की शादी तय हुई तो 1 माह पहले दोनों घर से भाग गए। कोडरमा जिले में तिलैया थाना क्षेत्र के भादोडीह का है लड़का। नरेश नगर की है लड़की।

घटना के बाद लड़की के परिवार वालों ने तिलैया थाना में लड़की की गुमशुदगी (Missing) का मामला दर्ज कराया था। इसके बाद पुलिस दोनों को पश्चिम बंगाल के आसनसोल से पकड़ कर लाई।

पुलिस ने लड़की को परिवार वाले को सौंप दिया। लड़का को 164 के तहत बयान दर्ज कराने के लिए न्यायालय भेजा जाएगा।

लड़के ने कहा, अजमेर में हम कर चुके हैं शादी

लड़का से पूछताछ करने पर बताया कि दोनों पिछले पांच सालों से एक दूसरे को जानते हैं। हमलोग घर से भागकर अजमेर (Ajmer) चले गए थे। वहां हम दोनों ने शादी कर ली।

लड़की के परिवार वालों ने बताया कि जिस दिन लड़की घर से भागी थी, उस दिन उसकी शादी की तैयारियां चल रही थीं। उसकी शादी कहीं और तय हो गई थी। इस बीच हुआ भाग गई।

Share This Article