Latest Newsझारखंडकोडरमा भाकपा का जिला समाहरणालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन

कोडरमा भाकपा का जिला समाहरणालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

कोडरमा: जिला भाकपा (District CPI) के तत्वावधान में बुधवार को जिला समाहरणालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन (Demonstration) किया गया।

धरना की अध्यक्षता CPI जिला कार्यकारिणी सदस्य महेश प्रसाद सिंह और संचालन CPI जिला कार्यकारिणी सदस्य पुरुषोत्तम यादव (Purushottam Yadav) ने किया।

धरना को संबोधित करते हुए भाकपा राज्यमंत्री महेंद्र पाठक ने कहा कि राज्य सरकार सभी मोर्चों पर फेल है। विधि व्यवस्था चौपट है। भ्रष्टाचार (Corruption) की सीमा टूट गई है।

नौकरशाह बेलगाम हो गए हैं। पूरे झारखंड के अंचल अधिकारी दाखिल खारिज में करोड़ों की उगाही करते हैं और अपने आला अधिकारियों को पहुंचाते हैं।

भाकपा राष्ट्रीय परिषद सदस्य महादेव राम (Mahadev Ram) ने कहा कि किसानों का गैरमजरूआ जमीन का रसीद निर्गत नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण है। पार्टी मांग करती है कि सभी किसानों का गैरमजरूआ जमीन का रसीद निर्गत किया जाए।

साथ ही जन वितरण प्रणाली के दुकान में ई पोस मशीन को 4जी में तब्दील किया जाए, अन्यथा पूरे जिले में आंदोलन तेज होगा।

भाकपा जिला मंत्री प्रकाश रजक (Prakash Rajak) ने कहा कि कांड संख्या 137/2022 के अभियुक्तों को अगर गिरफ्तार नहीं किया गया तो डोमचांच थाना के समक्ष विशाल प्रदर्शन किया जाएगा।

इसके पूर्व जुलूस निकाला गया, जिसका नेतृत्व CPI जिला मंत्री प्रकाश रजक, सीपीआई जिला कार्यकारिणी सदस्य पुरुषोत्तम यादव, जिला कार्यकारिणी सदस्य महेश प्रसाद सिंह ने किया।

बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता थे मौजूद

जुलूस में कोडरमा पुलिस (Koderma Police) की मनमानी नहीं चलेगी, डोमचांच थाना कांड संख्या 137/2022 मे संलिप्त हत्यारों को गिरफ्तार करना होगा, सहारा इंडिया के निवेशकों का अविलंब भुगतान करना होगा, सहारा इंडिया के संस्थापक सुब्रत राय के विरुद्ध गबन का मामला दर्ज करो, ग्रीन कार्ड धारियों को अनाज अविलंब भुगतान करो, गैरमजरूआ जमीन का रसीद निर्गत करो, अंचलों में जमीन ऑनलाइन के नाम पर एवं दाखिल खारिज के नाम पर मोटी रकम लेना बंद करना होगा आदि नारे लगाए जा रहे थे।

इस दौरान अंचल मंत्री रामेश्वर यादव उर्फ भीखन यादव, अंचल मंत्री अर्जुन यादव, अंचल मंत्री सच्चिदानंद पांडेय, अंचल मंत्री धनंजय यादव, समीम खान, अखिल भारतीय नौजवान संघ के जिला अध्यक्ष रंजन कुमार रजक, जिला सचिव कयूमउद्दीन समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता (Party Workers) मौजूद थे।

spot_img

Latest articles

घर बैठे ऐसे करें SIR डेटा चेक, नाम कटने का डर होगा खत्म

Check your SIR Data from Home : भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची (Voter...

बोकारो स्टील प्लांट के GM दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार

Bokaro Steel Plant GM Arrested on rape Charges : बोकारो स्टील प्लांट के एक...

नशे में युवक ने किया बुजुर्ग के सिर पर टांगी से वार

Elderly man Attacked with a Sickle on his Head : लातेहार जिले के महुआडांड़...

खबरें और भी हैं...

घर बैठे ऐसे करें SIR डेटा चेक, नाम कटने का डर होगा खत्म

Check your SIR Data from Home : भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची (Voter...

बोकारो स्टील प्लांट के GM दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार

Bokaro Steel Plant GM Arrested on rape Charges : बोकारो स्टील प्लांट के एक...