कोडरमा : नहाने के दौरान डूबने से बुजुर्ग की मौत, तालाब में तैरती मिली लाश

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

कोडरमा : नवलसाही थाना क्षेत्र अंतर्गत बच्छेडीह गांव में शुक्रवार 30 दिसंबर को नहाने के क्रम में एक बुजुर्ग व्यक्ति (Old Person) तालाब में डूब गया था।

इस बात की सूचना मिलते ही नवलसाही पुलिस और ग्रामीणों ने डूबे हुए व्यक्ति को घंटों तक ढूंढने का प्रयास किया। लेकिन शव (Dead Body) नहीं मिल पाया था।

मृतक की पहचान भुनेश्वर सिंह (70) के रूप में हुई

आज करीब सुबह 6 बजे बुजुर्ग व्यक्ति का शव तालाब में तैरता हुआ दिखाई दिया। जिसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को तालाब से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल (Sadar Hospital) कोडरमा भेजा दिया।

मृतक की पहचान भुनेश्वर सिंह (70) के रूप में हुई है। मृतक की पत्नी और दोनों बेटे करण सिंह और चंदन सिंह का रो-रो कर बुरा हाल है।

Share This Article