कोडरमा पुलिस ने रांची से कुख्यात बदमाश बबलू राय को किया गिरफ्तार

पूर्व में कोडरमा पुलिस ने बबलू राय पर सीसीए भी लगाया था, इससे पूर्व बबलू राय को 2017 में दिल्ली से गिरफ्तार किया गया था

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: कोडरमा पुलिस (Koderma Police) ने रांची पुलिस के सहयोग से रातू क्षेत्र से कुख्यात अपराधी बबलू राय (Criminal Bablu Rai) को गिरफ्तार किया है। वह जयनगर थाना का वांछित है। बबलू कोडरमा जिले के कई थानों में दर्ज 12 से ज्यादा कांडों में आरोपित रह चुका है।

पूर्व में कोडरमा पुलिस ने बबलू राय पर CCA भी लगाया था। इससे पूर्व बबलू राय को 2017 में दिल्ली से गिरफ्तार किया गया था।

रातू थाना क्षेत्र से बबलू राय गिरफ्तार

कुछ सालों तक जेल में रहने के बाद बबलू को जमानत मिल गई थी। तीन जनवरी, 2021 को बबलू राय (Bablu Rai) को हथियार की डिलीवरी करने पहुंचने की सूचना पर कोडरमा पुलिस ने थर्मल पावर प्लांट के फोरलेन चौक से गिरफ्तार किया था।

उस पर कोडरमा के जयनगर, तिलैया, डोमचांच थाना, चतरा और गोमो रेल थाना में कई मामले दर्ज हैं।

रातू थाना प्रभारी ने शनिवार को बताया कि कोडरमा पुलिस ने रातू थाना क्षेत्र से बबलू राय को गिरफ्तार किया। वह कुख्यात अपराधी है। इसके ऊपर कई मामले दर्ज हैं। कोडरमा पुलिस (Koderma Police) उसे साथ लेकर चली गयी।

Share This Article