हजारीबाग में अज्ञात अपराधियों ने दुकानदार के साथ की मारपीट, नगदी समेत जेवरात लूटकर हुए फरार

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

हजारीबाग: कटकमदाग थाना क्षेत्र के शंकरपुर में दुकानदार के साथ मारपीट कर नगदी समेत जेवरात लूट (Looted jewelry Including Cash after Beating) लिए।

घटना को 8 चोरों ने अंजाम दिया। जिसके बाद वह लोग फरार हो गए। वही दुकानदार और उसका पुत्र बुरी तरह जख्मी हो गया।

पत्नी ने कराया थानें में मामला दर्ज

घटना में पिता पुत्र घायल है जिसका इलाज मेडिकल कांलेज अस्पताल (Medical College Hospital) में चल रहा है। घायलों में शंकरपुर के दिनेश साव और उनके पुत्र आर्यन राज का शामिल है।

इस बाबत दिनेश साव की पत्नी शांति देवी ने मारपीट, चोरी छेड़खानी और अपहरण (Assault, theft molestation and kidnapping) का आरोप लगाते हुए कटकमदाग थाना में मामला दर्ज करायी है।

शॉफ्ट ड्रिंग लेकर पैसा नहीं देने का आरोप

दर्ज मामला में दुकान से नगदी समेत जेवरात की लूटपाट (Looting of jewelery Including Cash) का आरोप लगाया है। हजारीबाग खिरगांव के सुनील गोप और संजय साव सहित आठ अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया है।

विवाद का कारण दुकान से शॉफ्ट ड्रिंग (Shoft Dring) लेकर पैसा नहीं देने का आरोप लगाया गया है। इस बाबत कटकमदाग थाना प्रभारी धनंजय कुमार प्रजापति ने बताया कि मारपीट की घटना घटी है।

दोषी लोगों के खिलाफ शीघ्र कार्रवाई की जायेगी। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

Share This Article