Latest NewsUncategorizedकोलकाता पुलिस ने नूपुर शर्मा के खिलाफ जारी किया लुकआउट नोटिस

कोलकाता पुलिस ने नूपुर शर्मा के खिलाफ जारी किया लुकआउट नोटिस

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

कोलकाता: पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर कोलकाता पुलिस (Kolkata Police) ने भाजपा की निलंबित प्रवक्ता नूपुर शर्मा (Nupur Sharma) के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया है।

लाल बाजार स्थित पुलिस मुख्यालय के सूत्रों ने शनिवार को बताया कि अम्हर्स्ट स्ट्रीट थाने में दर्ज नूपुर शर्मा के खिलाफ प्राथमिकी (FIR) के संबंध में उनके खिलाफ लुकआउट नोटिस (Lookout Notice) जारी किया गया है।

जून माह के मध्य में नूपुर शर्मा के खिलाफ कोलकाता पुलिस ने नोटिस भेजा था। इस पर नूपुर ने अपनी जान का खतरा बताते हुए कुछ समय मांगा था।

मुकदमों को एक जगह ट्रांसफर करने की याचिका सुप्रीम कोर्ट में लगाई

कोलकाता पुलिस आयुक्त विनीत गोयल ने कहा था कि नूपुर शर्मा के कोलकाता आने पर कानून व्यवस्था सामान्य रखने की पूरी कोशिश होगी।

हालांकि नूपुर ने जो वक्त मांगा था वह पार हो गया है और इसके बाद भी वह कोलकाता पुलिस (Kolkata Police) के समक्ष उपस्थित नहीं हुईं। इसलिए उनके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया है।

उल्लेखनीय है कि एक दिन पहले ही नूपुर शर्मा ने अपने खिलाफ देशभर में दर्ज मुकदमों को एक जगह ट्रांसफर करने की याचिका सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में लगाई थी लेकिन कोर्ट ने उनकी टिप्पणी को खतरनाक करार देते हुए उनकी याचिका खारिज कर दी थी।

spot_img

Latest articles

अवैध शराब विवाद और कॉलेज फायरिंग का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार

Illicit Liquor Dispute: पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में हाल ही में हुई...

दोस्ती बनी दुश्मनी, शराब पिलाकर दोस्त की हत्या

Murder of Friend by Drinking Alcohol : दोस्ती को सबसे पवित्र रिश्ता माना जाता...

अवैध बालू पर कार्रवाई करने पहुंचे CO पर हमला, सरकारी गाड़ी तोड़ी

Action Against Illegal Sand Mining: Lohardaga जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र में अवैध बालू...

जंगली हाथियों की बढ़ती हलचल से अलर्ट, गुमला में निषेधाज्ञा लागू

Wild Elephant Movement Alert : गुमला जिले में जंगली हाथियों की बढ़ती गतिविधियों और...

खबरें और भी हैं...