Homeक्राइमधनबाद में जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या

धनबाद में जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

धनबाद: Dhanbad के बरवाअड्डा थाना (Barwadda Police Station) क्षेत्र स्थित निरंकारी चौक बाइपास (Nirankari Chowk Bypass) के समीप बुधवार दोपहर को बाइक सवार अपराधियों ने जमीन पर घेराबंदी का काम करने वाले कांट्रेक्टर की गोली मारकर हत्या कर दी, जबकि एक अन्य व्यक्ति गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल हुआ है।

घायल व्यक्ति को बेहतर इलाज के लिए रांची (Ranchi) स्थित RIMS रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

अस्पताल ले जाने के क्रम में साव की मौत हो गई

जानकारी के अनुसार कुर्मीडीह निवासी कांट्रेक्टर राजकुमार साव पर बुधवार दोपहर को बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने कई राउंड फायरिंग कर दी और मौके से फरार हो गए।

इसके बाद अस्पताल ले जाने के क्रम में साव की मौत हो गई। इस दौरान गोलीबारी में नागेंद्र यादव नामक एक अन्य व्यक्ति भी घायल हुए हैं, जो कि BCCL कर्मी बतलाए जा रहें है। डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें RIMS भेज दिया है।

घायल व्यक्ति को बेहतर इलाज के लिए RIMS भेजा गया

DSP अमर कुमार पांडे ने बताया कि आज दोपहर निरंकारी चौक बाइपास के समीप बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने गोलीबारी की है। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है।

घायल व्यक्ति को बेहतर इलाज के लिए RIMS भेजा गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस को घटनास्थल से चार खोखा मिला है। पुलिस आसपास लगे CCTV फुटेज को खंगालने में जुटी हुई है।

उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों द्वारा घायल व्यक्ति पर ही आरोप लगाया जा रहा है, उसपर भी पुलिस जांच कर रही है। घटना किस वजह को लेकर हुई है इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है। मृतक के परिजनों का कहना है कि राजकुमार साव काफी मिलनसार व्यक्ति था। हाल ही में उसकी शादी भी हुई थी। वह अपने काम से काम रखता था।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...