HomeUncategorizedलैंडर विक्रम और प्रज्ञान रोवर के चांद की सतह पर उतरने का...

लैंडर विक्रम और प्रज्ञान रोवर के चांद की सतह पर उतरने का VIDEO जारी, आप भी देखें

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Landing of Chandrayaan-3: इस वर्ष भारत ने इतिहास रच दिया है। चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) को लेकर भारत की सफलता सराहनीय है।

और अब वह पल आ ही गया जिसका इंतजार एक अरब भारतीय बेसब्री से कर रहे थे। बता दें कि ISRO ने लैंडर विक्रम से प्रज्ञान रोवर (Pragyan Rover) के चांद की सतह पर उतरने का वीडियो जारी किया।

लैंडर विक्रम और प्रज्ञान रेवर की चंद्रमा पर लैंडिंग

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (Indian Space Research Organization) यानी ISRO ने भारत के लैंडर विक्रम और प्रज्ञान रेवर की चंद्रमा की सतह से पहली सेल्फी शेयर की है।

जब प्रज्ञान रोवर अपनी कछुआ की गति से चल रहा था, तब विक्रम लैंडर ने इसके रैंप की फोटो और एक वीडियो लिया है। इसरो ने एक ट्वीट में वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ” यहां बताया गया है कि चंद्रयान-3 रोवर लैंडर (Chandrayaan-3 Rover Lander) से चंद्रमा की सतह तक कैसे पहुंचा।”

https://twitter.com/isro/status/1694713817916473530

चंद्रयान-3 की सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग

चंद्रयान-3 ने बुधवार शाम 6।04 बजे चंद्रमा पर सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग (Soft Landing Successfully) की, जिससे भारत चंद्रमा की सतह पर सफलतापूर्वक उतरने वाला चौथा देश बन गया।

इसके लगभग 4 घंटे के बाद, प्रज्ञान रोवर सतह पर आया, इस पल को इसरो द्वारा शेयर किए गए नए वीडियो में कैप्चर किया गया है।

कब मिलेंगे चंद्रयान-3 की टीम से PM

ISRO ने ट्वीट कर कहा कि प्रज्ञान रोवर की सभी Activity तय समय पर हो रही हैं। पूरा सिस्टम सामान्य तरीके से काम कर रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी (Prime Minister Modi) भी ग्रीस की यात्रा के बाद सीधे बेंगलुरु जाएंगे और मिशन चंद्रयान-3 की टीम से मुलाक़ात करेंगे।और मिशन की सफलता पर बधाई देंगे।

https://twitter.com/isro/status/1694945669721776263?s=20

चांद की सतह के गड्ढे नज़र आए

इससे पहले इसरो ने चंद्रमा पर Touchdown Video जारी किया। टचडाउन से ठीक पहले ये तस्वीरें विक्रम लैंडर (Vikram Lander) ने क्लिक कीं।

2 मिनट 17 सेकंड के इस वीडियो में शुरुआत में लहरों जैसा नज़ारा दिखता है। फिर चांद की सतह के गड्ढे नज़र आते हैं। इससे पहले चंद्रयान-3 की लैंडिंग के बाद प्रज्ञान रोवर (Pragyan Rover) ने चांद की सतह पर घूमना शुरू कर दिया है।

spot_img

Latest articles

राहुल गांधी का यूरोप दौरा, लंदन के रास्ते जर्मनी रवाना, बर्लिन में करेंगे अहम मुलाकातें

Rahul Gandhi's Europe Tour : लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi)...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...

आजसू पार्टी में महिलाओं की मजबूत भागीदारी, रांची में हुआ मिलन समारोह

Strong Participation of Women in AJSU Party: आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में मिलन...

खबरें और भी हैं...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...