देवघर में देर रात में 6 साल की मासूम को बनाया हवस का शिकार, शादी में…

रात में करीब 12 बजे शादी की रस्म की जा रही थी। इसी बीच घर में काम करने वाला एक 32 वर्षीय व्यक्ति ने हैवानियत की

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

देवघर: यह हैवानियत की हद है कि देर रात में 6 साल की एक मासूम को हवस का शिकार बना लिया जाता है।

घटना सोमवार की देर रात देवघर (Deoghar) जिले के सारठ थाना अंतर्गत असहना-नावाडीह (Nawadih) गांव में हुई।

आरोपी को ग्रामीणों ने पहले पकड़ कर बुरी तरह पिटाई की। उसके बाद स्थानीय थाना पुलिस के हवाले कर दिया।

फिलहाल पुलिस (Police) बच्ची की मेडिकल जांच कराने में जुटी है।

घर में काम करनेवाले ने की हैवानियत

बताया जाता है कि बच्ची सारठ मैन चौक पर अपने फुआ के घर शादी (Marriage) में आई थी।

रात में करीब 12 बजे शादी की रस्म की जा रही थी। इसी बीच घर में काम करने वाला एक 32 वर्षीय व्यक्ति ने हैवानियत की।

घटना के वक्त बच्ची दो हमउम्र बच्चियों के साथ सो रही थी। तभी मौका देखकर वह दरिंदा चुपके से कमरे में दाखिल हुआ और बच्ची के साथ जबरदस्ती करने लगा।

बच्ची के विरोध करने पर बेरहमी से पिटाई कर भागने लगा। शोरगुल सुनकर बगल में सो रही बच्चियों की भी नींद खुल गई।

दोनों बच्चियों ने आरोपी को घर से निकलते देख लिया और चिल्लाकर लोगों को बताया। इसके बाद आरोपी लोगों की पकड़ में आ गया।

TAGGED:
Share This Article